फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports nursery of Purvanchal being prepared in CM Anglo Bengali Inter College

Varanasi News: सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में तैयार हो रही पूर्वांचल की खेल नर्सरी

Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Sports nursery of Purvanchal being prepared in CM Anglo Bengali Inter College
वीडीए की ओर से पूर्वांचल की खेल नर्सरी के लिए भेलूपुर स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में जमीन तैयार कराई जा रही है। परिसर के मैदान पर खेल की बुनियादी सुविधाएं जल्द ही मिलने लगेंगी। जिसके लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मैदान समतलीकरण की शुरूआत की। 12 खेलों के द्रोणाचार्य अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त मैदान पर एकलव्य तैयार करेंगे। खेल की बुनियादी सुविधाओं पर 84 लाख रुपये खर्च होंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ़ विश्वनाथ दूबे ने बताया कि इसकी पहली किस्त जारी हो गई है। स्कूल में सड़क और मुहल्ले का पानी विद्यालय परिसर में नहीं जमा होगा। मैदान को समतल करने के साथ ही जल निकासी के विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। यहां 12 खेलों के कुशल प्रशिक्षक खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। इस मैदान पर क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, नेटबॉल, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबाल, जिमनास्टिक, बैडमिंटन, बाॅलीवाल, एथलेटिक्स की खेल गतिविधियां आयोजित होंगी। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने की। इस मौके पर अखिलेंद्र त्रिपाठी, डॉ़ राजकुमार पाठक, रामअवध यादव, राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed