Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news varanasi 580 athletes showcased skills across 15 events on grounds team selected at UP College

खेल की खबरें: तीन खेल मैदानों पर 15 स्पर्धा में 580 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, यूपी कॉलेज में चुनी गई टीम

Sat, 14 Nov 2026 05:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 14 Nov 2026 05:13 PM IST
सार

परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय खेल मेला शुरू हुआ। इस दौरान तीन खेल मैदानों पर 15 स्पर्धा में 580 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। उधर, यूपी कॉलेज में प्रादेशिक बास्केटबॉल टीम चुनी गई। 

विज्ञापन
Sports news varanasi 580 athletes showcased skills across 15 events on grounds team selected at UP College
खेल मेले में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास इंटर कॉलेज की ओर से परमानंदपुर के मिनी स्टेडियम में शुक्रवार सुबह बाल दिवस खेल मेले का आयोजन किया गया। बालक और बालिकाओं की तीन वर्ग में हुई 15 स्पर्धाओं में 575 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्रेया पटेल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।

विज्ञापन


आयोजन सचिव विकास एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। एथलेटिक्स की आठ स्पर्धाओं के अलावा हैंडबॉल, रग्बी, जूडो, टेबल टेनिस, रस्सी-कूद, मार्शल आर्ट, रस्साकशी की स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। ऊंची कूद में अनुराग गोंड ने प्रथम और अश्वनी कुमार ने दूसरा स्थान जबकि बालिका वर्ग में आयुषी पटेल ने प्रथम स्थान, आरुषि को दूसरा स्थान मिला। 
विज्ञापन


बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूर्यांश कुमार ने प्रथम जबकि अश्वनी कुमार को दूसरा स्थान मिला। शॉटपुट में आरुषि कुमारी ने प्रथम और नैंसी श्रीवास्तव को दूसरा, 100 मीटर बाधा दौड़ में श्रेया पटेल, कोमल पटेल, जबकि बालक वर्ग में अमन वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अध्यक्षता डॉ. आशा सिंह ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यूपी कॉलेज में चुनी गई प्रादेशिक बास्केटबॉल टीम
प्रादेशिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल शुक्रवार को यूपी कॉलेज में हुआ। 85 खिलाड़ियों ने दो दिवसीय ट्रायल में हिस्सा लिया। कोच कार्तिक राम ने बताया कि सीनियर वर्ग की महिला और पुरुष वर्ग चयन ट्रायल शाम को चार से छह बजे तक हुआ। प्रदर्शन के आधार पर बालक बालिका वर्ग का चयन हुआ। बताया कि महिला वर्ग का मुकाबला अलीगढ़ में 17 नवंबर से होगा जबकि पुरुष वर्ग का मुकाबला गाजियाबाद में होना है। फिलहाल तिथि तय नहीं है।  

तीन घटे में 45 खिलाड़ियों में से चुनी गई टीम
खेल विभाग और जूडो संघ की ओर से जिले की सब जूनियर जूडो टीम का चयन 13 नवंबर को दोपहर लोढ़ान इंडोर हॉल में किया गया। जिला जूडो संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शंपू ने बताया कि चयन ट्रायल में 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 7 ऑफिशियल ने तीन घंटे में टीम चुनी। तकनीकी परीक्षण संजू प्रताप ने किया। जिला जूडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 14 नवंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश की टीम के चयन परीक्षण में हिस्सा लेंगे। शनिवार को मंडलीय टीम का ट्रायल हुआ। इसमें चयनित खिलाड़ी लखनऊ में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

पहाड़ी गांव ने तीन गोल दाग कर जीता मैच
फुटबॉल नर्सरी की ओर से शुक्रवार को बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर बालिका वर्ग का फुटबॉल मैच हुआ। यह मैच पहाड़ी गांव और बरेका की टीम के बीच हुआ। भैरव दत्त ने बताया कि पहला गोल खेल के 7वें मिनट में पहाड़ी गांव की टीम की मौसमी ने एकल प्रयास से किया। 15वें मिनट में तन्वी के पास में सिया और 24वें मिनट में मन्नत ने एकल प्रयास से गोल किया। बरेका की ओर से ईशानी ने गोल किया। निर्णय की भूमिका आंचल, पार्वती और अंजलि ने निभाई।  

धीरेंद्र महिला कॉलेज अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल का चैंपियन
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज की टीम ने अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत ली है। धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज की मेजबानी में प्रतियोगिता सुंदरपुर परिसर में खेली गई। प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों की 64 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। काशी विद्यापीठ क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. ऊर्जास्विता सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय सेवापुरी, उदय प्रताप कॉलेज और धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज की टीम ने हिस्सा लिया। 

फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय सेवापुरी और धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। इसमें धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन कर 24-8 से जीत दर्ज की। प्राचार्या डॉ. नलिनी मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। 

खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. निशा यादव, धन्यवाद मीरा कुमारी ने दिया। प्रो. संजय कुमार सिंह, डॉ. राधेश्याम राय, चंद्रमोहन यादव, डॉ. मुकेश कुमार पंत मौजूद रहे। 

नौ खेलों के 400 खिलाड़ियों ने निकाली 3 किमी स्वागत यात्रा
एशियाई खेलों की जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव को शुक्रवार शाम बरेका में सार्वजनिक अभिनंदन हुआ। बरेका के नौ खेलों के चार सौ खिलाड़ियों और बरेका कर्मियों ने तीन किमी की यात्रा निकालकर उनका स्वागत किया। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जैवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और बरेका का गौरव बढ़ाने वाले बरेका कर्मी रोहित यादव के आगमन पर स्वागत किया गया। मुख्य प्रवेश द्वार पर अधिकारियों, कर्मचारियों, खेलकूद संघ के पदाधिकारियों, कर्मचारी परिषद के सदस्यों, विभिन्न खेल अकादमियों के प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। महाप्रबंधक ने कहा कि रोहित यादव ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से न केवल देश का मान बढ़ाया है, बल्कि बरेका को भी गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर मनीष कुमार, अनुराग गुप्ता, धनंजय सिंह, रानी यादव, प्रदीप यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed