फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news of Naina Yadav and Komal Rai selected in Indian handball team from varanasi

Sports: पूर्वांचल के खिलाड़ियों की पहली बार भारतीय हैंडबॉल में हुआ चयन, काशी की ये बेटियां खेलने जाएंगी चाइना

Sat, 12 Jul 2025 10:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Jul 2025 10:43 AM IST
सार

वाराणसी की दो बेटियों का चयन भारतीय हैंडबॉल टीम में हुआ है। अब ये खिलाड़ी इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने चाइना जाएंगी। 

विज्ञापन
Sports news of Naina Yadav and Komal Rai selected in Indian handball team from varanasi
कोमल राय और नैना यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव के गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली काशी की दो बेटियां नैना यादव और कोमल राय चाइना में हैंडबॉल प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगी। काशी की इन बेटियों का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है। यह पहला ऐसा मौका है जब पूर्वांचल से किसी खिलाड़ी का चयन इंटरनेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में हुआ है। कोमल और नैना का भारतीय टीम में चयन होने के बाद परिवार के साथ ही गांव के लोग भी काफी प्रसन्न हैं।   

विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने सिर्फ प्रादेशिक स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुकाबलों में अपने प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। पूर्वांचल के इतिहास में पहली बार ग्रामीण परिवेश से निकली बेटियां अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दमखम दिखाएंगी। 

विज्ञापन

नैना पिछले चार साल से लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। उनके लिए शॉर्ट्स पहन कर हैंडबॉल खेलने की राह आसान नहीं थी। परिवार और समाज की बंदिशों के बावजूद दोनों ने मेडल जीतकर सबका मुंह बंद कर दिया। उन्हें जूते खरीदने के लिए पिता के काम में हाथ बंटाने के अलावा मजदूरी करनी पड़ती थी।

कोमल ने बताया कि वह गांव से साइकिल चलाकर 10 किलोमीटर दूर परमानंदपुर मैदान पर सुबह 6 बजे अभ्यास करने आती हैं। दोपहर में पढ़ाई करती हैं और शाम को वर्कआउट करने के बाद घर जाती हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले चार साल से हैंडबॉल टीम का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed