फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News of Eight skaters won 14 medals in roller skating in Varanasi and Kolkata

Sports: कोलकाता में रोलर स्केटिंग में आठ स्केटर्स ने जीते 14 मेडल, इनमें 5 राष्ट्रीय खिलाड़ी; पढ़ें- अन्य खबरे

Tue, 01 Jul 2025 06:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 01 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

Varanasi News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अद्विका ने दो रजत और एक कांस्य कुल तीन पदक जबकि आकाशदीप ने एक स्वर्ण और कांस्य कुल दो पदक जीते है। 

विज्ञापन
Sports News of Eight skaters won 14 medals in roller skating in Varanasi and Kolkata
स्केटिंग के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

9वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता कोलकाता में हुई। इसमें वाराणसी के आठ खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 14 पदक हासिल किए। इन स्केटर में पांच राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। बालिका वर्ग में राष्ट्रीय खिलाड़ी अद्विका ने तीन पदक जबकि बालक वर्ग में आकाशदीप ने दो पदक जीते।

विज्ञापन


वाराणसी रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद इसरार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अद्विका ने दो रजत और एक कांस्य कुल तीन पदक जबकि आकाशदीप ने एक स्वर्ण और कांस्य कुल दो पदक जीते है। बालक वर्ग में फरजाम ने दो रजत और एक कांस्य कुल तीन पदक, युवान ने स्वर्ण, अर्चना ने कांस्य, अथर्व ने कांस्य, नीशू ने रजत, दीया ने रजत और वृद्धि ने कांस्य पदक जीत काशी का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 22 से 26 जून तक खेली गई। खिलाड़ियों के पदक जीतने पर रईस अहमद, रजनीश कुमार रंजन, मोइनुद्दीन, ज्ञानेंद्र सिंह, नफीस अहमद, फज ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्केटिंग में खेलेंगे काशी के दो खिलाड़ी

अखिल भारतीय रोल स्केटिंग प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के ऊना में खेली जाएगी। इसमें वाराणसी के दो खिलाड़ी खेलेंगे। कोच अजय गुप्ता ने बताया कि डालिम्स सनबीम स्कूल के छात्र औसानगंज निवासी जकी अरीब और बड़ी गैबी निवासी सुभोजीत मलिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में खेलेंगे। अखिल भारतीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 5 और 6 जुलाई को होगी। 

फेडरेशन कप स्केटिंग में रेफरी बने इसरार
राष्ट्रीय फेडरेशन कप स्केटिंग प्रतियोगिता राजस्थान के बीकानेर में होगी। वाराणसी स्केटिंग संघ के सचिव मोहम्मद इसरार को मैच ऑफिशियल नियुक्त किया गया है। वे 28 जून से 2 जुलाई तक मैच ऑफिशियल की भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय कबड्डी में दोनों टीमों का सफर थमा

हरिद्वार में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में बालिका वर्ग को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले प्री क्वार्टर में बालक वर्ग हार कर बाहर हो चुकी है। दोनों टीम को भारतीय खेल प्राधिकरण साई की टीम से हार मिली। बालिका वर्ग का क्वार्टर फाइनल साई की टीम से हुआ। यूपी को 26-28 से हार का सामना करना पड़ा। बालिका टीम में वाराणसी की छह खिलाड़ी खेल रही थीं। इससे पहले यूपी की टीम ने गुजरात को 60-13 से, मध्य प्रदेश को 46-20 से, चंडीगढ़ को 34-24 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। यूपी बालिका वर्ग की टीम कप्तान अमृता यादव के नेतृत्व में खेली। शीतल गौड़, मीनू पाल ने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल तक पहुंचाने में नाकाम रहीं।  
विज्ञापन

मैदान पर बॉल पास करते समय सामंजस्य जरूरी

खिलाड़ियों को यूरोपीय शैली अपनाने के लिए बुनियादी शैली का विकास करना चाहिए। लगातार अभ्यास जरूरी है। मैच में खिलाड़ी को बॉल पास देते समय सामंजस्य और आंखों में आंख डालना जरूरी है। तभी बॉल को वह सही तरीके से ले सकेगा। उक्त बातें ऑस्ट्रिया के पूर्व हॉकी कोच साड्रिक डिसूजा ने कहीं। सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में डिसूजा ने 40 बालक-बालिकाओं को तकनीक की जानकारी दी। खिलाड़ियों को दो घंटे तक अभ्यास कराया। बॉल हिट करते समय शरीर और हॉकी के एंगल की भी जानकारी दी। नब्बे के दशक में भारतीय टीम के कोच रहे डिसूजा हॉकी इंडिया की फ्रेंचाइजी यूपी रुद्रा के टेक्निकल डायरेक्टर है। ये यूपी रुद्रा के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोज रहे हैं। उन्होंने हॉकी कोचों को नए नियमों और मानकों के बारे में जानकारी दी है। ये उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह की पहल पर वाराणसी तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed