फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News including football league at BHU amphitheatre football ground in varanasi

Sports News: गौरव के दो गोल से इंटर काशी ने सिगरा एफसी को 2-1 से हराया, पढ़ें- खेल से जुड़ी रोचक खबरें

Thu, 24 Jul 2025 12:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 24 Jul 2025 12:24 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खेल से जुड़ी कई खबरें चर्चा में रहीं इनमें खेल विभाग की ओर से चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता व अन्य खबरें शामिल हैं। 

विज्ञापन
Sports News including football league at BHU amphitheatre football ground in varanasi
फुटबाल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के एंफीथियेटर फुटबॉल ग्राउंड पर बुधवार को मोहम्मद राजाउद्दीन मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग के दो मुकाबले हुए। पहले मैच में इंटर काशी फुटबॉल क्लब (एफसी) ने सिगरा एफसी को 2-1 से हराया। दूसरा मैच बीएलडब्ल्यू और स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के बीच बराबरी पर रहा। 

विज्ञापन


इंटर काशी फुटबॉल क्लब (एफसी) और सिगरा एफसी के बीच मुकाबले में मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रही। छोटे-छोटे पास से एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने की कोशिश करती रहीं। मैदान पर दोनों ही टीमों का तालमेल शानदार रहा। इससे दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। 
विज्ञापन


खेल के 31वें मिनट में इंटर काशी के खिलाड़ी गौरव ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। सिगरा एफसी ने बराबरी करने के प्रयास किए। हालांकि पहले हाफ की समाप्ति तक कोई और गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में खेल के 48वें मिनट में इंटर काशी के गौरव ने एक बार फिर गोल करके अपनी टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो गोल से पिछड़ने के बाद सिगरा एफसी के रोशन पटेल ने खेल के 50वें मिनट में गोल करके अपनी टीम का स्कोर 2-1 कर दिया। सिगरा एफसी ने बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि, इंटर काशी के डिफेंस ने सिगरा एफसी के प्रयासों को विफल कर दिया और मुकाबला 2-1 के अंतर से जीत लिया। 

दूसरा मैच बीएलडब्ल्यू और स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें शुरुआत से ही दोनों टीमों ने छोटे-छोटे पास से खेलने पर जोर दिया। दोनों टीमें गेंद पर नियंत्रण रखने के लिए संघर्ष करती रहीं। पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और स्कोर 0-0 रहा। 

दूसरे हाफ में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी ने अधिक आक्रामक रही जबकि बीएलडब्ल्यू की टीम ने गेम को धीमा करते हुए छोटे-छोटे पास से खेलने की रणनीति पर काम किया। दोनों ही टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन दोनों ही गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों को गोल खाने से बचाए रखा। अंत में दूसरा मैच भी बिना किसी गोल के 0-0 पर समाप्त हुआ।
 
प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आज से
खेल विभाग की ओर से चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू होगी। यह सिगरा स्टेडियम के स्विमिंग पूल में होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही सैफई कॉलेज की टीम भी इसमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कुछ टीमें बुधवार को वाराणसी पहुंच गई। टीमों ने सिगरा स्टेडियम में अभ्यास भी शुरू कर दिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था के साथ ही आयोजन से संबंधित सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया गया है।27 जुलाई तक होने वाली चार दिवसीय प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर आयु वर्गों में होगी। वाराणसी मंडल की टीम के बालक वर्ग में सुमित साहनी, अंगद विश्वकर्मा, आदर्श शर्मा, सत्यम साहनी, अनुकल्प जायसवाल, यशस्कर सिंह, अदक्ष उपाध्याय, रामाआशीष यादव सहित कुल 18 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, बालिका वर्ग में रिया पटेल, अनन्या पटेल, गायत्री, अदिती सिंह, इज्या सिंह, गार्गी श्वेता साहनी और अनुष्का समेत नौ खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।  

अमेरिका से पदक जीतकर लौटी पूजा का हुआ स्वागत

Sports News including football league at BHU amphitheatre football ground in varanasi
पूजा का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस खेल में भट्ठी गांव की बेटी पूजा यादव ने कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। बुधवार को वापस गांव आने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रतियोगिता में भारत से कुल तीस पहलवानों ने हिस्सा लिया था।

पूजा ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में 15 पदक जीत चुकी हैं। वह वर्तमान में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पूजा ने बताया कि गांव के ही अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी राम आसरे यादव से प्रेरणा मिली। चार भाई और चार बहनों के में छठे नंबर की पूजा यादव ने वर्ष 2021 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुईं। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और पूजा यादव और प्रशिक्षक गोरख यादव ने सम्मानित किया।  

चार खेलों में एलआईसी कर्मियों ने दिखाई प्रतिभा
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मंडल कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर खेल के लिए चयन प्रतियोगिता हुई। सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को पहले दिन चार खेल एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वाॅलीबाॅल के मुकाबले हुए। इसमें यूपी सहित उत्तराखंड के एलआईसी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन वरिष्ठ मंडल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी ने किया। विजेताओं के नाम की घोषणा बृहस्पतिवार को होगी।  

अगस्त में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता

खेल विभाग की ओर से महिला खेल समारोह के तहत अगस्त में प्रदेश स्तरीय खो-खो और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इसके लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन 26 जुलाई से शुरू होगा। आएसओ विमला सिंह ने बताया कि खो-खो की जिला स्तरीय टीम का चयन 26 जुलाई को लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में किया जाएगा। वहीं मंडल स्तरीय चयन 29 जुलाई को होगा। इसकी प्रतियोगिता 11 से 13 अगस्त तक जौनपुर में होगी। टेबल टेनिस के लिए ट्रायल सिगरा स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल 4 और मंडल ट्रायल 5 अगस्त को होगा। 

विकास इंटर कॉलेज की टीम विजेता, अब प्रादेशिक प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा
विकास इंटर कॉलेज की टीम ने प्रदेश स्तरीय 65वीं अंतर विद्यालयीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर की टीमें मैदान पर समय से नहीं पहुंची। इसके बाद आयोजन समिति ने त्वरित निर्णय लेते हुए विकास इंटर कॉलेज की टीम को मंडलीय विजेता घोषित कर दिया। 

अब यह टीम मंडलीय टीम के तौर पर 29 जुलाई से एक अगस्त तक झांसी में होने वाली प्रादेशिक नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। झांसी में होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल की टीम का चयन के लिए क्रीड़ा संकुल में जूनियर बालक और बालिका हॉकी प्रतियोगिता आयोजित थी। 

समापन समारोह के बाद मुख्य अतिथि के सम्मान में विकास इंटर कॉलेज और एलबीएस (लाल बहादुर शास्त्री) की टीमों के बीच एक रोमांचक शो मैच खेला गया। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलबीएस को 3-0 से पराजित किया। 

विकास इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी तनु यादव ने तीनों गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। विकास इंटर कॉलेज की तरफ से गोलकीपर दीपिका यादव, अन्नू पाल और सृष्टि पटेल ने भी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। 

बीएचयू में होगी क्रिकेट प्रशिक्षकों की कार्यशाला
क्रिकेट प्रशिक्षकों की चार दिवसीय कार्यशाला 5 से 8 अगस्त तक बीएचयू में होगी। क्रिकेट कोच अरूण भारद्वाज की निगरानी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में प्रशिक्षकों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानकों और तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। आयोजक राजीव झा ने बताया कि पूर्वांचल में पहली बार बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ कार्यशाला में क्रिकेट कोचिंग के नए तौर-तरीकों, तकनीकियों का प्रशिक्षण देंगे। 30 जुलाई तक आवेदन करने का मौका दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed