फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Basketball Shreyansh eight and Sonam nine baskets made Rajarshi Club champions in categories

Sports News: बास्केटबॉल...श्रेयांश के आठ और सोनम के नाै बास्केट से दोनों वर्गों में राजर्षि क्लब बना चैंपियन

Sun, 02 Nov 2025 05:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 05:34 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के बाहर भी खिलाड़ी कई खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sports News Basketball Shreyansh eight and Sonam nine baskets made Rajarshi Club champions in categories
काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबाॅल के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Sports News in Hindi: काशी सांसद खेलकूद स्पर्धा के सीनियर वर्ग का मुकाबला वरुणा स्थित स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर खेला गया। इसमें यूपी कॉलेज का राजर्षि क्लब दोनों वर्गों में विजेता बनी। पुरुष वर्ग में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी श्रेयांश राज सिंह ने अकेले आठ बास्केट जबकि महिला वर्ग में सोनम ने 11 बास्केट कर टीम को सिगरा स्टेडियम पर बड़ी जीत दिलाई। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में सिगरा स्टेडियम की बास्केटबॉल टीम यूपी कॉलेज की बालिका टीम के खिलाफ तीन अंक ही स्कोर कर सकी जबकि यूपी कॉलेज की टीम ने 21 अंक स्कोर किए। यूपी कॉलेज की ओर से सोनम 9 और पूनम 2 बास्केट करने में कामयाब रहीं। 
विज्ञापन


वाराणसी जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि पुरुष वर्ग का मुकाबला यूपी कॉलेज की दो टीमों के बीच हुआ। इसमें राजर्षि क्लब-ए की टीम राजर्षि क्लब की बी टीम को 35-27 से हराया। यूपी कॉलेज के यशराज, श्रेयांश राज सिंह, नलिन सिंह और अमित यादव ने स्कोर किया। उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्र ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक के लिए खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबाॅल 5 से 8 अक्तूबर तक मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में खेली जाएगी। इसके लिए चयनित वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का शिविर सिगरा स्टेडियम में लगाया गया है। कोच नागेंद्र चौरसिया यहां हर रोज दो सत्र में खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। वाराणसी मंडल की टीम में सोनम पटेल, तनीषा सिंह, मान्य सिंह राजपूत, पलक विश्वकर्मा, नेहा पटेल, खुशी पटेल, जानवी सोनकर, परी अग्रवाल, अर्पिता सिंह, खुशी यादव, सृष्टि यादव,आस्था सिंह शामिल हैं जबकि सुरक्षित खिलाड़ी स्वस्ति मौर्य और अदिति चौहान शाामिल हैं।
 

बैडमिंटन में वाराणसी के अवनीश ने जीता कांस्य
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाराणसी के अवनीश शर्मा ने दो कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता पीलीभीत में 28 से 31 अक्तूबर तक खेली गई। अंडर-15 वर्ग में अवनीश शर्मा को एकल वर्ग में अलीगढ़ के अतीक अहमद से 21-11, 21-13 से हार का सामना करना पड़ा। मिक्स्ड डबल्स में अवनीश ने कांस्य जीता। बहराइच के अनुज चावला और अरुणिमा यादव ने इसमें जीत हासिल की। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. आरएन सरकार ने खुशी जताई। 

राम अनुज ने स्वर्ण के लिए लगाई 7.18 मीटर लंबी छलांग
प्रयागराज में खेली जा रही 69वीं माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शनिवार को वाराणसी के राम अनुज यादव ने दो स्पर्धाओं में स्वर्ण जीता। उन्होंने 100 मीटर दौड़ और लंबीकूद में सबसे लंबा छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। विकास इंटर कॉलेज के खिलाड़ी अंडर-19 सीनियर वर्ग की लंबीकूद में 7.18 मीटर लंबी छलांग लगाया। लंबी कूद में रजत पदक भी वाराणसी के खिलाड़ी रजत कुमार ने 7.07 मीटर की छलांग लगाकर जीता। 

यूपीसीए काउंसिल के सदस्य बने सिद्धार्थ सिंह
सिद्धार्थ सिंह को यूपीसीए एपेक्स काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। जौनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व जिला सचिव सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी कोशिश पारदर्शिता पूर्वक अधिक से अधिक मैच कराने की होगी। उनका मनोनयन कानपुर में यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया। 

खेल अवाॅर्ड के लिए चार नवंबर तक आवोदन करें
खेल अवाॅर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियाें में बदलाव किया गया है। आरएसओ विमला सिंह के मुताबिक मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवाॅर्ड, अर्जुन अवाॅर्ड (लाइफटाइम), द्रोणाचार्य अवाॅर्ड, और राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के आवेेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर कर दी गई है। 

आगरा ने वाराणसी को 2-0 से हराया 
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता कानपुर के ग्रीनपार्क में आयोजित हुई। अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे मैच में आगरा ने वाराणसी को 2-0 से पराजित किया। मौके पर मुकेश श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार शुक्ला आदि रहे। 

वाराणसी की टीम को मिली जीत
भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल मैदान में खुर्शीद अहमद मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट की छह दिवसीय प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को वाराणसी और बलिया की टीम ने जीत हासिल की। शुभारंभ डॉ. मुजाहिद रजा खां और व्यापार उद्योग मंडल के जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

पहला मुकाबला वाराणसी और खैराबाद आजमगढ़ के बीच हुआ। इसमें टाई ब्रेकर के माध्यम से वाराणसी ने 5-4 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच बलिया और मऊ के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बराबरी के गोल किए। अंत में ट्राई ब्रेकर के माध्यम से बलिया ने मऊ पर 5- 3 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मौके पर नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद, निसार अहम, जमील अहमद, अहमद नजम मौजूद रहे। 

रेशमा व सुहानी के तीन-तीन गोल की मदद से काशी की बेटियों ने हैंडबाॅल में दिखाया दम
लखनऊ, झांसी, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या मंडल ने राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ ने जहां सहारनपुर पर एकतरफा जीत से अभियान की शुरुआत की। वहीं वाराणसी ने मेरठ मंडल को हराया। आयोजन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हाॅल मे किया जा रहा है। 

लखनऊ मंडल ने शनिवार को सहारनपुर मंडल के खिलाफ एकतरफा 13-4 से जीत दर्ज की। लखनऊ की ओर से रितु पाल ने सबसे अधिक पांच गोल दागे। साथ ही शिवानी वर्मा ने चार और प्रिया ने तीन गोल किए। वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल को 18-4 से परास्त किया। टीम की ओर से से काजल पटेल ने सर्वाधिक पांच जबकि रेशमा व सुहानी ने तीन-तीन गोल करने में सफलता हासिल की। 

बनियापुर में जिला स्तरीय कुश्ती आज
यूपी कुश्ती संघ की ओर से प्रादेशिक सीनियर महिला, पुरुष कुश्ती बागपत जिले में 21 से 23 नवंबर तक खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए जिलास्तरीय कुश्ती रविवार दोपहर बनियापुर के स्व. केदार पहलवान व्यायामशाला में खेली जाएगी। वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि पुरुष वर्ग में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन जबकि महिला वर्ग में फ्रीस्टाइल वर्ग की कुश्ती खेली जाएगी। इसमें 19 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के खिलाड़ी जबकि 2007 जन्मतिथि वाले खिलाड़ी मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार पर खेल सकते हैं। 

Sports News Basketball Shreyansh eight and Sonam nine baskets made Rajarshi Club champions in categories
विश्वकप में टीम की जीत के लिए शामिल खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

महिला क्रिकेट विश्वकप में टीम की जीत के लिए मांगी दुआ
महिला विश्वकप क्रिकेट में जीत के लिए वाराणसी के खिलाड़ियों ने शनिवार शाम परमानंदपुर खेल मैदान पर खुशी का इजहार करते हुए क्रिकेट टीम के लिए दुआएं कीं। भारतीय टीम रविवार को महिला विश्व क्रिकेट कप का फाइनल खेलेगी। यहां परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में रग्बी फुटबाॅल, हॉकी, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, मार्शल आर्ट और हैंडबॉल की महिला खिलाड़ियों ने भारतीय महिला क्रिकेटरों के पोस्टर और तिरंगे के साथ चीयर अप किया। 

Sports News Basketball Shreyansh eight and Sonam nine baskets made Rajarshi Club champions in categories
खेल स्पर्धा की तैयारियों के लिए बैठक करते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विधायक खेल स्पर्धा में कबड्डी खेलेंगे 300 खिलाड़ी 
युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल की ओर से अजगरा विद्यानसभा में विधायक खेल स्पर्धा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता 10 और 11 नवंबर को मुनारी खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी। 

इसमें अब तक 300 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। पंजीकरण कराने वालों में सर्वाधिक कबड्डी खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्राथमिक विद्यालय मुनारी में आयोजित बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने आयोजन की जानकारी दी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और जूडो की स्पर्धा होगी। 

विद्यायल खेलकूद की तिथियों में बदलाव: युवा कल्याण की ओर से आयोजित विधानसभा खेलकूद प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश की वजह से तीन और चार नवंबर से प्रस्तावित प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया गया है।

युवा साथी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण 
प्रतियोगिता में खेलने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को युवा साथी पोर्टल (www.yuvasathi.in/sports-registration) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही खिलाड़ी इसमें खेल सकते हैं। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक प्रेम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता स्थल पर भी खिलाड़ियों को पंजीकरण कराने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed