फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports hockey competition won Canara Bank Bangalore latest sports news update today in Varanasi

Sports: हॉकी प्रतियोगिता में दो मैच में 16 गोल, केनरा बैंक बंगलूरू को मिली जीत, पढ़ें- खेल की खबरें

Thu, 19 Feb 2026 04:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 04:50 PM IST
सार

Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में दो मैच में 16 गोल दागे गए। जीत सिर्फ केनरा बैंक बंगलूरू को मिली। पढ़ें खेल की अन्य खबरें

विज्ञापन
Sports hockey competition won Canara Bank Bangalore latest sports news update today in Varanasi
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालपुर स्थित क्रीड़ा संकुल में मोहम्मद शाहिद प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच में 16 गोल दागे गए लेकिन जीत सिर्फ एक ही टीम को मिली। पहला मुकाबला वजरा हॉकी टीम जालंधर और केनरा बैंक बंगलूरू के बीच खेला गया। इसमें केनरा बैंक की टीम ने वजरा हॉकी जालंधर को 6-4 गोल के अंतर से पराजित कर पूरे अंक हासिल कर लिए। मैच में दो गोल करने वाले अंकित को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं, मैच का पहला और अंतिम गोल आकर्ष ने किया। बीएसएफ जालंधर और पीएनबी के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा है। खेल के दूसरे मिनट में केनरा बैंक के आकर्ष ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई खेल के 22वें मिनट में विकास मुरिया ने शानदार फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 
विज्ञापन


23वें मिनट में केनरा के अंकित ने पेनल्टी काॅर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। 24वें मिनट में वजरा के कप्तान ई. सरिन ने पेनल्टी काॅर्नर पर गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। अगले ही मिनट केनरा के प्रधान एस सोमैया ने गोल कर दिया। 12 मिनट बाद केनरा के रोहित ने गोल कर अपनी टीम को 4-2 से बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


46वें मिनट में वजरा के ई. सरिन ने दूसरा गोल कर टीम को 4-3 के स्कोर पर ला खड़ा किया। 91वें मिनट में केनरा के अंकित ने गोल कर स्कोर 5-3 कर दिया। 52वें मिनट में आकर्ष ने टीम को 6-3 की बढ़त दिलाई। वजरा के सर्वजिंदर ने गोल कर स्कोर 6-4 कर हार का अंतर कम किया।

बैडमिंटन में सान्वी और टेबल टेनिस में संस्कृति ने मारी बाजी

सनबीम वुमेंस कॉलेज वरुणा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में सान्वी को पहला, संस्कृति को दूसरा और वैष्णवी को तीसरा स्थान मिला। टेबल टेनिस में संस्कृति का पहला, पल्लवी का दूसरा और अन्नपूर्णां का तीसरा स्थान रहा। रिंग टेनिस में अनुष्का, स्मृति और अर्पिता पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। सनबीम वरुणा की बीए, बीकॉम, बीबीए और बीएससी संकायों की पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में चेस, बैडमिंटल, टेबल टेनिस, रिंग टेनिस और समूह प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी हुई। स्पोर्ट्स में सपोर्ट स्टाफ ने भी 100 मीटर रेस में भाग लिया। सनबीम शिक्षण समूह के चेयरपर्सन डॉ. दीपक मधोक ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। वाइस चेयरपर्सन भारती मधोक ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश का विकास संभव है। इस दौरान ऑनरेरी डायरेक्टर हर्ष मधोक, महाविद्यालय की प्रशासिका डॉ. शालिनी सिंह और प्राचार्य डॉ. राजीव सिंह मौजूद रहे।

बीएचयू में वेट लिफ्टिंग टूर्नामेंट के लिए स्पोर्ट्स बोर्ड को भेजें नाम
बीएचयू में अंतर संकाय वेट लिफ्टिंग और पॉवर लिफ्टिंग इक्वीप्ड (पुरुष-महिला) टूर्नामेंट 26 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए सभी 14 से ज्यादा संकायों और संस्थानों से आवेदन आने शुरू हो गए हैं। बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड पर शिवाजी हॉल में प्रतियोगिता दो दिन 28 फरवरी तक चलेगी। इसमें बीएचयू के संस्थानों के साथ ही संकाय, कॉलेज और राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के भी छात्र-छात्रा हिस्सेदारी करेंगे। इसके लिए 25 फरवरी तक ही यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड को सूचित करना होगा। बोर्ड के असिस्टें डायरेक्टर डॉ. प्रमोद यादव इसकी देखरेख करेंगे। उनकी ईमेल आईडी - sportsbhu@bhu.ac.in पर भी पिर्क किया जा सकता है। 

हैंडबॉल में 8 लड़कियों ने दागे 49 गोल, रॉयल ने पैंथर को 25-24 से हराया

हैंडबॉल के एक मैच में आठ लड़कियों ने ताबडतोड़ 49 गोल कर दिए। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में बुधवार को आयोजित सुखनंदन पटेल बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में रॉयल क्लब ने पैंथर क्लब को 25-24 से हरा दिया। रॉयल क्लब की ओर से मानसी यादव ने सबसे ज्यादा आठ गोल किए। टीम की आकृति प्रजापति और सुहानी प्रजापति ने भी शानदार खेल दिखाया। हाफ टाइम तक दोनों टीम का स्कोर 14-14 रहा।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति बदली। रॉयल क्लब की गुनगुन ने अपनी कीपिंग तकनीक से कई गोल बचाए। अंत में रॉयल क्लब को एक गोल की बढ़त मिली जिसे टीम ने टाइम आउट होने तक बरकरार रखा और मैच में जीत हासिल कर ली।

पैंथर्स ने दिया कड़ा मुकाबला
मैच रॉयल क्लब 25-24 से भले ही जीता लेकिन पैंथर्स क्लब की खिलाड़ियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। पैंथर्स की पूजा प्रजापति ने सात, खुशी पटेल और तान्या पटेल ने 6-6 और आरती ने पांच गोल किए। विजेता रॉयल क्लब की मानसी यादव ने सबसे ज्यादा आठ, आकृति प्रजापति और सुहानी प्रजापति ने 6-6 और श्रेया सिंह ने पांच गोल दागे।

बीएचयू में 20-21 फरवरी को दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता
बीएचयू के मेडिकल ग्राउंड पर 20-21 फरवरी को दिव्यांगों की क्रिकेट प्रतियोगिता अटल-अजीत मेमोरियल ट्रॉफी चैंपियनशिप होगी। यूपी और बिहार की टीमें आपस में भिड़ेंगी। कुल तीन मैच होंगे जिसमें 20 फरवरी को दो और 21 फरवरी को फाइनल होगा। 21 को ही खिलाड़ियों को इनाम और पुरस्कार भी दिया जाएगा। बुधवार को ट्रॉफी का अनावरण बीएचयू क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने एंफीथियेटर स्थित कार्यालय में किया। यह जानकारी ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर की स्मृति में प्रतियोगिता पिछले 10 साल से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed