फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports 922 players to participate in badminton and table tennis state-level competition begins tomorrow

खेल: बैडमिंटन व टेबल टेनिस में 922 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग, कल से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता; तय हुई जिम्मेदारी

Tue, 22 Sep 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 22 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

राज्यस्तरीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 922 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जेडी कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। प्रतियोगिता का आयोजन कल से होगा। बैठक में व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों के ठहरने, खेल स्थलों और अन्य तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

विस्तार

70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सोमवार को जेडी कार्यालय में बैठक हुई और अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों, स्पोर्ट्स कॉलेज और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों से 922 खिलाड़ी शामिल होंगे। राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम के दोनों बैडमिंटन हॉलों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि बरेली इस राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, इसलिए यह हमारी नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी बनती है कि बाहर से आने वाले किसी भी खिलाड़ी, कोच या प्रबंधकीय टीम के सदस्यों को परेशानी न हो। बैठक में आवासीय विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य एवं उनकी सहायता के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी (प्रधानाचार्य) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद के अनुसार प्रतियोगिता के समय-सारणी के अनुसार, सभी प्रतिभागी टीमों को 23 सितंबर की सुबह 11 बजे तक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। उसी दिन दोपहर चार बजे ड्रॉ एवं फिक्सचर जारी किए जाएंगे, जिसके तुरंत बाद सायंकाल पांच बजे से औपचारिक रूप से मैच प्रारंभ हो जाएंगे।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों तथा स्पोर्ट्स कॉलेजों (लखनऊ, गोरखपुर, सैफई) एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों से अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 श्रेणियों के कुल 922 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 468 बालक प्रतिभागी तथा 454 बालिका प्रतिभागी शामिल हैं। बालकों की स्पर्धाओं में अंडर-14 में 149, अंडर-17 में 161 तथा अंडर-19 श्रेणी में 158 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं बालिकाओं के मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में 139, अंडर-17 वर्ग में 158 तथा अंडर-19 वर्ग में 157 छात्राएं पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी।

विज्ञापन

छह कॉलेजों में ठहरेंगे बालक वर्ग के खिलाड़ी
गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज में आगरा, अयोध्या, मीरपुर एवं बरेली मंडल की टीमों के ठहराने की व्यवस्था की गई है। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद एवं मेरठ मंडल, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, बिहारकलां में बस्ती, चित्रकूट एवं देवीपाटन मंडल, विष्णु इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स कॉलेज (सैफई, झांसी एवं सहारनपुर) के खिलाड़ियों के रहने का प्रबंध किया गया है। बरेली इंटर कॉलेज में अलीगढ़, कानपुर एवं आजमगढ़ मंडल की टीमों का आवास स्थल रहेगा, बिशप मंडल इंटर कॉलेज में प्रयागराज, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ एवं वाराणसी की टीमें रुकेंगी।

विज्ञापन

बालिका वर्ग की आवास व्यवस्था
श्री गुरु नानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज में अयोध्या, आगरा, मीरजापुर, स्पोर्ट्स कॉलेज-गोरखपुर एवं बरेली मंडल की छात्राएं रुकेंगी। लॉयन्स रोहिला इंटर कॉलेज में गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद एवं सहारनपुर मंडल, सूरज भान गर्ल्स इंटर कॉलेज में अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, देवीपाटन, आजमगढ़ एवं झांसी मंडल, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बस्ती एवं चित्रकूट, राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में वाराणसी एवं प्रयागराज मंडल की बालिकाओं का आवास रहेगा। इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के ठहरने का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed