{"_id":"584eb9e34f1c1bb324649977","slug":"spicejet-will-starts-new-flight-to-goa-from-varanasi-on-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के लिए स्पाइस जेट की नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा के लिए स्पाइस जेट की नई उड़ान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 12 Dec 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट ने सेवाओं में विस्तार कर एक और फ्लाइट की सुविधा दी है।
क्रिसमस पर्व और नए साल के प्रारंभ में गोवा जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। स्पाइसजेट एयरलाइंस लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 24 दिसंबर से गोवा के लिए नई उड़ान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
विमान दिल्ली होते हुए गोवा गया पहुंचेगा। विमान सायं 3:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। दिल्ली से शाम छह बजे गोवा के लिए उड़ान भरेगा। रात 8:20 बजे गोवा पहुंचेगा। यही विमान एसजी-972 बनकर सुबह 9:35 बजे त्रिवेंद्रम से चलेगा और सायं तीन बजे बाबतपुर हवाईअड्डे पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंसी ताज इंडिया टूर के मैनेजर रणवीर सिंह की मानें तो गोवा की नई उड़ान सेवा प्रारंभ होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। किफायती दर पर यात्रा कराने के चलते यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन