फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SpiceJet plane going from Mumbai to Darbhanga landed in Babatpur

मुंबई से दरभंगा जा रहा स्पाइसजेट का विमान बाबतपुर में उतरा, मौसम की खराबी के चलते हुआ डायवर्ट

Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet plane going from Mumbai to Darbhanga landed in Babatpur
स्पाइस जेट - फोटो : अमर उजाला

मौसम की खराबी के चलते मुंबई से दरभंगा जा रहा स्पाइस जेट का विमान डायवर्ट होकर बुधवार को दिन में ढाई बजे वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हो हल्ला भी मचाया। यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए उचित रिफंड भी दिया गया। विमान में सवार 119 यात्रियों में से 107 यात्रियों को बाबतपुर एयरपोर्ट से गंतव्य को रवाना हुए तो वहीं 12 यात्री शाम 4 बजे उसी विमान से मुंबई लौट गए। 

विज्ञापन


स्पाइसजेट का विमान एसजी 944 मुंबई से दरभंगा के लिए उड़ान भरा। विमान में सवार कुल 119 यात्री सवार थे, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे। विमान जब दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां मौसम साफ न होने के कारण विमान उतर नहीं सका, तब तत्काल पायलट ने नजदीकी वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से विमान को उतारने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


इजाजत मिलने के बाद विमान अपराह्न ढाई बजे एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान 107 यात्रियों को उचित किराए को रिफंड कर दिया गया शेष 12 यात्री उसी विमान से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर मुंबई लौट गए। स्पाइसजेट के स्थानीय स्टेशन मैनेजर राजेश सिंह ने बताया कि विमान दरभंगा एयरपोर्ट पर मौसम की खराबी के कारण नहीं उतर सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed