{"_id":"6303766615fdf214a911d55e","slug":"spicejet-flight-arrived-five-hours-late-at-varanasi-airport-passengers-got-angry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Airport: सुबह का विमान दोपहर में आया, यात्री हुए आक्रोशित, डीजीसीए से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Airport: सुबह का विमान दोपहर में आया, यात्री हुए आक्रोशित, डीजीसीए से की शिकायत
Mon, 22 Aug 2022 05:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:58 PM IST
सार
स्पाइसजेट का विमान एसजी 2950 को सुबह 8.20 पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचना था। लेकिन विमान पांच घंटे की देरी से लगभग 1.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से वाराणसी आ रहा स्पाइस जेट का विमान सोमवार को पांच घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंचा। विमान विलंबित होने से यात्री आक्रोशित हो गए। यात्रियों ने इसकी शिकायत डीजीसीए से की। स्पाइस जेट का विमान एसजी 2950 को सुबह 8.20 पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचना था। लेकिन विमान पांच घंटे की देरी से लगभग 1.30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा।
इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसी विमान से चंदौली के राहुल सिंह के रिश्तेदार भी वाराणसी आ रहे थे। वह अपने रिश्तेदार को लेने सुबह 8 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि काफी देर इंतजार करने के बाद स्पाइस जेट एयरलाइंस के अधिकारियों से देरी का कारण पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने अपने रिश्तेदार को कई बार फोन किया लेकिन फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका।
बाद में बताया गया कि विमान दोपहर में आएगा। विमान यात्री विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह में ऑफिशियल काम से वाराणसी आना था। ऐसे में उन्होंने सुबह के विमान का टिकट बुक कराया था।लेकिन विमान लगभग पांच घंटे की देरी से पहुंचा इससे ऑफिशियल मीटिंग प्रभावित हुई।

स्पाइस जेट की सफाई
वहीं इस मामले को लेकर डॉ. ऋषभ केडिया ने ट्विट कर डीजीसीए से इस मामले की शिकायत की है। स्पाइस जेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह का कहना है कि विमान पहले ही रिशेड्यूल कर दिया था और यात्रियों को इसकी सूचना भी दी गई थी।