फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Spice jet flight delays after technical fault going from Varanasi to Guwahati

वाराणसी से गुवाहटी जा रहे विमान में आई गड़बड़ी, तकनीकी खराबी से 56 मिनट देर से उड़ा विमान

Tue, 24 Aug 2021 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Aug 2021 12:28 AM IST
सार

विमान एसजी देहरादून से शाम 5:10 बजे उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम 6:35 बजे उतरा तो शेड्यूल जांच में विमान में खराबी की जानकारी हुई।
 

विज्ञापन
Spice jet flight delays after technical fault going from Varanasi to Guwahati
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को वाराणसी से गुवाहटी जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। उसे ठीक करने में 56 मिनट लग गए। इसके बाद विमान ने गुवाहटी के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन


स्पाइसजेट विमान एसजी 3790 गुवाहटी एयरपोर्ट से 11:50 बजे उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर दोपहर 2:10 बजे पहुंचा। दोपहर 2:40 बजे वाराणसी से देहरादून के लिए उड़ान भर कर 4:40 बजे देहरादून पहुंचा। इसके बाद वही विमान एसजी 3791 बनकर देहरादून से शाम 5:10 बजे उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम 6:35 बजे उतरा तो शेड्यूल जांच में विमान में खराबी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


खराबी ठीक करने में इंजीनियरों को 56 मिनट लग गए। इसके बाद विमान 36 यात्रियों और एक बच्चे को लेकर रात 7:51 बजे गुवाहटी के लिए रवाना हुआ। विमान में देहरादून के छह और वाराणसी के 30 सहित कुल 36 यात्री संग एक बच्चा सवार था। आम दिनों में विमान एसजी 3791 वाराणसी एयरपोर्ट से 6:55 बजे उड़ान भरकर गुवाहटी एयरपोर्ट पर नौ बजे पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइसजेट के स्थानीय मैनेजर राजेश सिंह ने बताया कि विमान देहरादून से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद एयरपोर्ट के एप्रन पर खड़ा होते ही अधिकारियों को कुछ खराबी की जानकारी हुई। उसे जल्द ही ठीक कर लिया गया। विमान 36 यात्रियों और एक बच्चे को लेकर गुवाहटी के लिए रात 7:51 बजे रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed