फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Speeding car crushes three newspaper vendors two dead one injured in varanasi

Varanasi News: तेज रफ्तार कार ने तीन समाचार पत्र विक्रेताओं को कुचला, दो की मौत, एक की हालत गंभीर; चक्काजाम

Sat, 13 Apr 2024 11:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:33 AM IST
सार

Varanasi News: हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। वहीं, चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। लोगों को समझाकर बातचीत के लिए चौबेपुर थाने लाया गया।

विज्ञापन
Speeding car crushes three newspaper vendors two dead one injured in varanasi
हादसे के बाद सड़क पर विलाप करते मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के ढकवां गांव के समीप शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित कार ने तीन समाचार पत्र विक्रेताओं को कुचल दिया। हादसे में दो समाचार पत्र विक्रेताओं की मौत हो गई। वहीं, तीसरा गंभीर रुप से घायल है। तीनों विक्रेता समाचार पत्र लेने पांडेयपुर जा रहे थे।

विज्ञापन


मृतकों में संजीव कुमार (35) व शैल कुमार (34) शामिल हैं। वहीं, प्रमोद कुमार (32) की हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दूसरी तरफ, गुस्साए लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर हाइवे को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे की जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। मौके पर एडीसीपी, एसडीएम, एसीपी भी पहुंचे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, चौबेपुर के ढकवां गांव निवासी शैल कुमार राम पुत्र स्व. अमर देव प्रसाद, संजीत कुमार पुत्र अजगुत प्रसाद, प्रमोद कुमार पुत्र दशरथ, जो अखबार का बंडल चौबेपुर सेंटर लेने घर से  निकले ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडापुर तिराहे के समीप अनियंत्रित कार पीछे से साइकिल सवार तीनों समाचार विक्रेताओं को रौंदते हुए आगे निकल गई। घटना स्थल पर शैल कुमार व संजीत कुमार दोनों की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई हैं। वहीं,प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बजरिए एम्बुलेंस पुलिस ने ट्रामा सेंटर भेज दिया, जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग हाइवे पर आ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर सुबह सवा 6 बजे से सवा 9 बजे तक हाइवे पर जाम लगा दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. एजीलर्सन, उपजिलाधिकारी सदर, आईपीएस सरवन, एसीपी सारनाथ अतुल अंजान, प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला भी पहुंचे ग्रामीणों की मांग पर उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने, कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाम खत्म हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।


एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाली कार बलिया के अपर मुख्य अधिकारी की है, जो गाजीपुर के निवासी हैं। वाहन का रजिस्ट्रेशन उनकी पत्नी के नाम है। फिलहाल पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed