{"_id":"718bec58bba53c537193b47266f1ec30","slug":"specialists-given-tips-to-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव मुक्त रहकर तय करें आगे बढ़ने की राह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव मुक्त रहकर तय करें आगे बढ़ने की राह
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला और एसआरएम यूनिवर्सिटी की ओर से गुरुवार को महमूरगंज स्थित कैटजी परिसर में आयोजित कैरियर संबंधी कार्यशाला में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए। साथ ही विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहकर आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने भी कैरियर संबंधी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
सीबीएसई और आईसीएसई के दसवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए आयोजित कार्यशाला में सिल्वर ग्रोव स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थी शामिल हुए। दोपहर बारह बजे से करीब तीन बजे तक चली कार्यशाला में कैटजी की ओर से एसके अग्रवाल, अनुराग मोहंती, रविकांत कुमार ने विद्यार्थियों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने का आह्वान किया। कहा कि तनाव मुक्त होकर कोई भी काम किया जाए तो सफलता की राह आसान हो जाती है।
इससे पूर्व शिक्षकों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। कैटजी के उपनिदेशक अनुराग मोहंती ने इस तरह के आयोजन की सराहना की।