फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   special train from Delhi delayed by 7.35 hours and reached Varanasi in the evening

मुश्किल में सफर: दिल्ली से सुबह वाली स्पेशल ट्रेन 7.35 घंटे लेट होकर शाम को पहुंची वाराणसी, परेशान रहे यात्री

Mon, 29 Jun 2026 11:58 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 29 Jun 2026 11:58 AM IST
सार

नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ रूट पर ट्रैक मेंटेनेंस, विद्युतीकरण का काम चलने से यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया है। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते लोग काफी परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
special train from Delhi delayed by 7.35 hours and reached Varanasi in the evening
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रेलवे की ओर से इन दिनों नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ रूट पर ट्रैक मेंटेनेंस, विद्युतीकरण आदि के काम कराए जा रहे हैं। इस वजह से कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे रूट से चलाया जा रहा है। ऐसे में कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से तीन से सात घंटे विलंब से चल रही हैं। 

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली से आने वाली समर स्पेशल ट्रेन सुबह 9:50 बजे की जगह 7.35 घंटे की देरी से शाम 5:25 बजे पहुंची। इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी सहित छह ट्रेनें लेट रहीं। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रविवार सुबह 4:40 बजे की जगह छह घंटे की देरी से 10:40 बजे आई। इस ट्रेन को आलमनगर से उतरेटिया के बीच डायवर्ट किया गया था। 12876 नीलांचल एक्सप्रेस रात 9:40 बजे की जगह 10:15 बजे आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed