फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special ritual held in new premises of Shri Kashi Vishwanath Dham on completion of three years

काशी विश्वनाथ धाम: लोकार्पण उत्सव शुरू, पूजे गए सात अमर चिरंजीवी; मनाई गई कॉरिडोर की तीसरी वर्षगांठ

Tue, 10 Dec 2024 10:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 10:30 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के नवीन परिसर के लोकार्पण के तीन साल पूरे होने पर परिसर में विशेष अनुष्ठान किया गया। इस दौरान पंचमुखी गणेश के सामने विशिष्ट शास्त्रीय पूजन किया गया इसके साथ ही सप्तचिरन्जीवियों का आह्वान पूजन, नवग्रह आराधना एवं महामृत्युंजय होम का आयोजन संपन्न हुआ। 
 

विज्ञापन
Special ritual held in new premises of Shri Kashi Vishwanath Dham on completion of three years
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की तीसरी वर्षगांठ हिंदू कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को मनाई गई। आचार्य पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ और पं. विश्वेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने धरती के सात अमर चिरंजीवियों की पूजा कराई। इनमें भगवान हनुमान, अश्वत्थामा, बलि, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य और परशुराम के विशेष मंत्रों का जाप किया गया। मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्वभूषण मिश्र शास्त्रीय पूजा के यजमान बने।

विज्ञापन


धाम में पंचमुखी हनुमान जी मंदिर (ढुंढिराज गणेश के पास) में विशिष्ट शास्त्रीय पूजन हुआ। साथ ही नवग्रह आराधना और महामृत्युंजय होम कराकर विश्व कल्याण और सनातन विजय की कामना की गई। इसी के साथ धाम में चार दिवसीय लोकार्पण उत्सव शुरू हो गया।
विज्ञापन


मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉरिडोर का लोकार्पण किया था। इस साल 10 दिसंबर को ही ये तिथि पड़ी। वहीं, ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 13 दिसंबर को कॉरिडोर के तीन साल पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 को होगा नंदी अभिषेक, शाम को गूंजेंगे अभिजीत के भजन
सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि लोकार्पण उत्सव में 12 दिसंबर को महारुद्र पाठ होगा। 13 दिसंबर को सुबह धाम परिसर स्थित सभी देव विग्रह का अभिषेक कर शास्त्रोक्त विधि से पूजा होगी। इस दिन प्रदोष तिथि होने से नंदी अभिषेक किया जाएगा। दोपहर में एक बजे से वैदिक यज्ञ जयादी होम होगा। चातुर्वेद परायण और मंदिर चौक परिसर में मंदिर न्यास के अर्चकों और कार्मिकों के लिए शंकर नेत्रालय की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। शाम को शिवार्चनम संध्या में बॉलीवुड गायक अभिजीत घोषाल के अलावा स्थानीय कलाकारों में नीरज सिंह, देवव्रत मिश्र आदि की प्रस्तुतियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed