फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special prasad will available in kashi vishwanath temple in sawan

सावन में काशी विश्वनाथ के दरबार में मिलेगा खास प्रसाद, ऑनलाइन बुक करने की सुविधा 

Sat, 28 Jul 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 Jul 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
Special prasad will available in kashi vishwanath temple in sawan
काशी विश्वनाथ मंदिर
द्वादश ज्योर्तिलिंगों में प्रमुख बाबा विश्वनाथ मंदिर में सावन के दौरान भक्तों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत बाबा दरबार में इस बार भक्तों को विशेष प्रसाद मिलेगा।
विज्ञापन


प्रसाद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ ही इसे मंदिर की पहचान बनाने का भी प्रयास मंदिर किया जा रहा है। प्रसाद में लगातार गड़बड़ी की शिकायत पर इस बार मंदिर प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी खुद संभाली है।
विज्ञापन


पढ़ेंः सावन में महंगे होंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन, मंगला आरती समेत रुद्राभिषेक के बढ़े दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरूपति बालाजी, साईनाथ और संकटमोचन मंदिर की तर्ज पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भी खास तरह का लड्डू और पेड़ा प्रसाद के रूप में भक्तों को दिया जाएगा। बाजार में मिलने वाले लड्डू और पेड़े से यह अलग होगा।

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मानकों के अनुसार ही बाबा का प्रसाद तैयार किया जाएगा। खास बात तो यह है कि इस प्रसाद को एक महीने तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रसाद का टेंडर जारी किया जा चुका है। इसमें यह शर्त रखी गई है कि लड्डू सबसे बेहतर गुणवत्ता का होना चाहिए। भक्त मंदिर परिक्षेत्र में बनाए गए काउंटरों से सीधे प्रसाद खरीद सकेंगे।

प्रसाद को ऑनलाइन भी बुक करने की सुविधा होगी। गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए ज्योग्राफिकल इंडिकेशन यानि जीआई पंजीकरण भी कराने की कवायद चल रही है। 

वीआईपी दर्शन के लिए निर्धारित होगा समय

Special prasad will available in kashi vishwanath temple in sawan
जलाभिषेक आैर दर्शन-पूजन के लिए लगी कांवरियों की कतार - फोटो : file photo
सावन मेले के दौरान वीआईपी दर्शन का समय निर्धारित किया जाए। एक तय समय पर ही वीआईपी दर्शन के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही दर्शन पूजन के दौरान श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह निर्देश राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में निरीक्षण के दौरान दिए। दो घंटे तक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सावन के दौरान व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।

मंदिर परिसर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन माह में मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था को बेहतर रखा जाए। गोदौलिया से मैदागिन तक डस्टबीन और अशक्त श्रद्धालुओं के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्होंने वीआईपी दर्शन के लिए भी एक तय समय निर्धारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक तय समय में वीआईपी को दर्शन की सुविधा दी जाएगी। 

शिवालय रहेंगे एटीएस कमांडो की निगरानी में

Special prasad will available in kashi vishwanath temple in sawan
सावन महीने में प्रत्येक सोमवार को जिले के शिवालयों में 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर कांवर यात्रा के मार्गों, प्रमुख शिवालयों और शिविरों की निगहबानी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के कमांडो करेंगे।

इन कमांडो के साथ एटीएस से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे जिला पुलिस के जवानों का विशेष दस्ता भी तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही चौक और दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा स्थान पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाएगी।

सावन मेला और कांवर यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। निगहबानी के लिए तीन ड्रोन कैमरों के साथ ही प्रमुख शिवालय, मेला क्षेत्र, कांवरिया शिविर और कांवर रूट का अधिकांश हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा।

इसके अलावा प्रत्येक सोमवार को शिवालयों में आने वाले 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में 13 एएसपी, 29 डिप्टी एसपी, 305 सब इंस्पेक्टर, 275 हेड कांस्टेबल, 1950 कांस्टेबल, 32 महिला सब इंस्पेक्टर, 230 महिला कांस्टेबल, ट्रैफिक पुलिस के 21 सब इंस्पेक्टर व 171 कांस्टेबल, दो कंपनी आरएएफ, आठ कंपनी पीएसी, एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल और पांच मोटर बोट तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed