फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special group formed in IIT BHU to protect against cyber threats

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में साइबर खतरों से बचाने के लिए स्पेशल ग्रुप का गठन

Fri, 08 Aug 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Special group formed in IIT BHU to protect against cyber threats
आईआईटी बीएचयू में साइबर खतरों और घटनाओं को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है। परिसर के ऑनलाइन कामकाज को साइबर अटैक से सुरक्षित रखने और प्रतिक्रिया देने के लिए एक स्पेशल ग्रुप का गठन कर दिया गया है। कंप्यूटिंग एवं सूचना सेवा केंद्र (सीसीआईएस) की सिफारिश पर संस्थान के सक्षम प्राधिकारी ने एक साइबर खतरा प्रबंधन समूह गठित कर दिया है।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष और दो सूचना अधिकारी समेत आठ सदस्यों को साइबर एक्सपर्ट के तौर पर स्थान दिया गया है। इसके अलावा भविष्य में दो अतिरिक्त सदस्यों को भी नामित करने की व्यवस्था बनाई गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा समूह के अध्यक्ष होंगे। सीसीआईएस के अध्यक्ष प्रो. हरि प्रसाद गुप्ता मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी और सीनियर सिस्टम एनालिस्ट उप मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी बनाए गए हैं। सदस्यों में चीफ प्रॉक्टर प्रो. संजय सिंह, सीसीआईएस के सह अध्यक्ष डॉ. देवदास घोष, परिसर निगरानी केंद्र की अध्यक्ष डॉ. तनिमा दत्ता, टीएलसी (टीचिंग लर्निंग सेंटर) के समन्वयक डॉ. श्याम कमल और कंप्यूटर साइंस के डॉ. मयंक स्वर्णकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed