फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special express trains canceled due to fog now trains will start from this day onwards

कोहरे के चलते स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, अब इस दिन के बाद से शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन

Mon, 14 Dec 2020 08:37 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 14 Dec 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Special express trains canceled due to fog now trains will start from this day onwards
सांकेतिक तस्वीर

घने कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन में आ रही दिक्कतों को लेकर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है। सीतामढ़ी से आनंद विहार के बीच चलने वाली 04005 ट्रेन को 16 दिसंबर से 3 फरवरी तक रदद् कर दिया गया है। वहीं 04006 ट्रेन आनंद विहार व सीतामढ़ी के बीच 18 दिसंबर से 3 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त और 05910    लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल 19 दिसंबर से 3 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 05933 डिब्रूगढ़-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 व 29 दिसंबर, इसके बाद 5, 12, 19 व 26 जनवरी को निरस्त रहेगी। वहीं 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर व 1, 8, 15, 22, 29 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों में आरक्षण कराए हुए यात्रियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस से निरस्तीकरण की सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन

इगतपुरी स्टेशन पर अब नहीं रुकेगी मुंबई वाली तीन ट्रेनें

वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा 01015/01016 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन, 02167/02168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, 02541/02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का ठहराव इगतपुरी स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed