{"_id":"67f6bd827e6f7d7aa5036182","slug":"special-emphasis-given-on-studies-sports-enrollment-through-academic-calendar-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शैक्षिक कैलेंडर से होगी पढ़ाई, खेलकूद, नामांकन पर विशेष जोर; इस कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शैक्षिक कैलेंडर से होगी पढ़ाई, खेलकूद, नामांकन पर विशेष जोर; इस कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक
Thu, 10 Apr 2025 12:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:03 AM IST
सार
शैक्षिक कैलेंडर के आधार पर पढ़ाई करवाने निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्रधानाचार्यों ने इसी आधार पर खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्यों ने बैठक कर लिए निर्णय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बुधवार को जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में नए सत्र में पठन-पाठन सहित अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस दौरान परिषद की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के आधार पर पढ़ाई करवाने के साथ ही खेलकूद की गतिविधियों में भी छात्रों की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर जोर देने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाने, खेलकूद की वार्षिक कार्ययोजना बनाने, छात्रों की अपार आईडी बनवाने पर जोर देने की बात प्रधानाचार्यों से कही गई।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य राजकीय इंटर कॉलेजों में निष्प्रयोज्य भवनों को आदि का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। साथ ही छह राजकीय विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों से कहा कि शैक्षिक कैलेंडर का पालन कराना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।