{"_id":"6a08d2ba1575e5bdf10c4659","slug":"special-duty-plan-for-opening-and-closing-times-of-dal-mandi-market-varanasi-news-c-20-vns1021-1394935-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दालमंडी में बाजार खुलने और बंद होने के समय विशेष ड्यूटी प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दालमंडी में बाजार खुलने और बंद होने के समय विशेष ड्यूटी प्लान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के बीच कानून, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन ठीक करने का निर्देश अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने दिया। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्होंने दालमंडी का निरीक्षण भी किया था। संवेदनशील स्थानों पर सीसी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा। बताया कि निर्माणाधीन क्षेत्रों, प्रमुख बाजार मार्गों, गलियों, धार्मिक स्थलों, पार्किंग स्थलों और यातायात डायवर्जन प्वाइंट का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जांचा गया। साथ ही सुरक्षा मानकों के पालन, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतकों, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग, भीड़ नियंत्रण और सीसी कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा को कहा। बाजार खुलने और बंद होने के समय विशेष ड्यूटी प्लान लागू करने और धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी