फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special cleanliness drive will be run in the city, Union Minister Pradhan launched

शहर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, केंद्रीय मंत्री प्रधान ने किया शुभारंभ

Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive will be run in the city, Union Minister Pradhan launched
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन से पहले रविवार को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हो गया। सप्ताहिक अभियान में जगह-जगह साफ-सफाई के साथ ही लोगों से स्वच्छता की अपील की जाएगी। रविवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने मलदहिया स्थित सरदार पटेल प्रतिमा के पास अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पटेल चौक से भाजपा कार्यकर्ताओं ने काशी को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। जहां भाजपा के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हाथ में झाड़ू लेकर सड़क की सफाई की। इस दौरान राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और महापौर मृदुला जायसवाल शामिल रहे। वहीं विद्यासागर राय, योगेश सिंह पिंकू, दीपक जायसवाल मोनू, विश्वास जायसवाल, राहुल गुप्ता, विवेक पांडे आदि कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया। रोहनिया में कर्मदेश्वर मंदिर के बाहर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed