फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special classes will be conducted for out-of-school children.

Varanasi News: आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

Sun, 17 May 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Special classes will be conducted for out-of-school children.
मऊ। जिले में सात से 14 वर्ष के आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा। ऐसे बच्चों के लिए जिले के परिषदीय विद्यालयों में अलग से विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षकों का चयन होगा। चयनित प्रशिक्षक इन बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। विभाग की तरफ से नामांकन के लिए शिक्षक डोर- टू-डोर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नाामांकन कराने के लिए प्रेरित करने में लगे हैं।
विज्ञापन

जिले भर में पहले ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी जो स्कूल से बाहर हैं। इसके लिए शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की मदद ली जाएगी। गांव-गांव सर्वे कर यह पता लगाया जाएगा कि किन बच्चों ने अब तक स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है या किन छात्रों ने पढ़ाई बीच में छोड़ दी है। ताकि इनका नजदीकी परिषदीय विद्यालय में दाखिला कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बच्चों को सामान्य कक्षाओं में सीधे बैठाने के बजाय उनकी शैक्षिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए अलग से विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए विशेष प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षक इन बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक कुमार सिंह ने बताया कि विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विशेष अभियान के जरिये ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूलों तक लाने की कोशिश की जाएगी। इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होने के साथ-साथ बाल श्रम और बाल विवाह जैसी समस्याओं पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed