फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special attention will have to be given to innovation in research in the field of science

Varanasi News: विज्ञान के क्षेत्र में शोध में नवाचार पर विशेष ध्यान देना होगा

Sun, 01 Mar 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Special attention will have to be given to innovation in research in the field of science
बीएचयू विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास की भावी संभावनाओं पर चर्चा की। बतौर मुख्य वक्ता भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान मोहाली के संस्थापक निदेशक प्रो. एन सत्यमूर्ति ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विज्ञान के क्षेत्र में शोध में नवाचार पर विशेष जोर देना होगा। विज्ञान संंस्थान के संगोष्ठी संकुल में हुए कार्यक्रम में प्रो. सत्यमूर्ति ने भारत में प्राकृतिक विज्ञान के विकास और विभिन्न विषयों में उनके दूरगामी योगदान की चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक चिंतन और अनुसंधान की परंपरा भारतीय बौद्धिक परंपराओं में लंबे समय से विद्यमान रही है। राष्ट्रीय प्रगति के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का होना बहुत जरूरी है। यदि आपको विज्ञान में बने रहना है, तो नए विचार प्रस्तुत करने होंगे। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि अब विज्ञान अनेक विधाओं में विस्तृत हो चुका है और इसमें ‘इंजीनियरिंग विज्ञान’ जैसे उभरते अंतर्विषयक क्षेत्र भी शामिल हैं। प्रोे.राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सीवी रमन के बीएचयू से संबंधों की चर्चा की। इस दौरान वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. आरएन खरवार को वर्ष 2025-26 के लिए सीएनआर राव एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से उत्कृष्ट शोध सम्मान से नवाजा गया। रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो.केएन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed