{"_id":"6874102780dc2fd8cb0d5512","slug":"sp-workers-protested-by-sitting-in-water-varanasi-news-c-20-gkp1008-1052232-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सपा कार्यकर्ताओं ने पानी में बैठकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सपा कार्यकर्ताओं ने पानी में बैठकर जताया विरोध
विज्ञापन
मैदागिन टाउनहॉल स्थित कांवड़िया शिविर में जलभराव से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पानी में बैठकर विरोध जताया। सपा पार्षद भैयालाल यादव और विष्णु शर्मा ने नगर निगम प्रशासन से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग रखी।
सपा पार्षद ने कहा कि जल निकासी के इंतजाम अब तक नहीं हो सके। काशी की जनता को बार-बार छला जा रहा है। कांवड़िया शिविरों में सुविधा के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन सब हवाई साबित हो रहा है। सावन माह के पूर्व तूफानी बैठक आयोजित किए गए। सुविधा के नाम पर विभागीय अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। नगर निगम सदन में सबसे ज्यादा पार्षद भाजपा के हैं। बावजूद इसके कांवड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। पानी, लाइट, पंखा, सफाई आदि की व्यवस्था नहीं की गई तो विरोध किया जाएगा।