फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP wins in modi constituency

मोदी के गढ़ में सपा ने बीजेपी को दी मात

Fri, 08 Jan 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Fri, 08 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
SP wins in modi constituency
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में तगड़ी शिकस्त दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की अपराजिता सोनकर ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा-अपना दल के साझा उम्मीदवार अमित सोनकर को 13 वोटों से हरा दिया है। गुरुवार को एडीएम प्रशासन कोर्ट में हुए मतदान में सभी 48 जिला पंचायत सदस्यों ने वोट डाले। इनमें से सपा प्रत्याशी को 30 और भाजपा प्रत्याशी को 17 वोट मिले, जबकि एक वोट अवैध रहा। सपा प्रत्याशी अपराजिता के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होते ही सपा समर्थक खुशी से झूम उठे। इससे पहले जीत-हार की जोड़-तोड़ के बीच सर्किट हाउस, जिला मुख्यालय और कलेक्ट्रेट में दिन भर नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

डीएम राजमणि यादव ने सुबह 10:55 बजे दोनों प्रत्याशियों सपा की अपराजिता और भाजपा-अपना दल के अमित को मतदान स्थल बुलाया। उनकी मौजूदगी में मतपेटिकाओं को सील कराया गया। इसके बाद सीसीटीवी की निगरानी में 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। पहला वोट सपा की अपराजिता सोनकर ने डाला। इसके बाद अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने वोट डाले। जबरदस्त तलाशी और फोटो मिलान के बाद सदस्यों को मतदान स्थल पर जाने की इजाजत दी गई। सपा-भाजपा के नेता अपने साथ सदस्यों को वोट डालने के लिए कई चक्रों में लेकर आए। इस बीच, 11:45 बजे प्रेक्षक राजस्व परिषद (न्यायिक) के सदस्य ललित वर्मा मतदान स्थल पहुंचे। 12 बजे प्रेक्षक के जाने के बाद बाहर निकले डीएम ने तब तक महज पांच वोट पड़ने की जानकारी दी। इसके बाद मतदान में तेजी आई और 12:30 बजे तक 26 सदस्य मतदान कर चुके थे। 1:15 बजे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने वोट डाला। 1:30 बजे तक 45 सदस्यों ने वोट डाले थे। इसी बीच दो और सदस्य वोट डालने आए। पुलिस प्रशासन के अधिकारी 48 वें नंबर पर आखिरी वोट पड़ने का इंतजार कर रहे थे। तकरीबन दो बजे चकिया की सपा विधायक पूनम सोनकर के पुत्र और काशी विद्यापीठ के जिला पंचायत सदस्य अमित सोनकर पहुंचे और वोट डाले। इसी बीच हल्ला होने लगा कि सपा जीत रही है। सुबह 11 से 3 बजे तक मतदान का समय था। दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। 10 मिनट बाद मतगणना स्थल से भाजपा प्रत्याशी बगैर कुछ बोले बाहर निकल गए। इसी के साथ सभी लोग समझ गए कि सपा जीत चुकी है। 15 मिनट के बाद अपराजिता सोनकर के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा रिटर्निंग आफिसर/जिलाधिकारी राजमणि यादव ने की। इसके बाद सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed