फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP submits memorandum over businessman's death caused by Chinese manja in Varanasi warns of a major agitatio

वाराणसी: चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग, किशन दीक्षित ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 12 Oct 2026 03:04 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Mon, 12 Oct 2026 03:04 PM IST
सार

वाराणसी में साड़ी कारोबारी सुनील गुजराती की चाइनीज मांझे से मौत के बाद सपा नेता किशन दीक्षित ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने के साथ लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
SP submits memorandum over businessman's death caused by Chinese manja in Varanasi warns of a major agitatio
चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग, किशन दीक्षित ने डीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से साड़ी कारोबारी सुनील गुजराती की मौत के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव और वाराणसी शहर दक्षिणी के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम ने ज्ञापन लिया। किशन दीक्षित ने चेतावनी दी कि यदि चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक नहीं लगी तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मांझे से मौतों पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
ज्ञापन के माध्यम से किशन दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध है। सरकार की ओर से भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद, उनके अनुसार, 20 घंटे के भीतर गोरखपुर और वाराणसी में चाइनीज मांझे से दो लोगों की मौत की घटनाएं सामने आईं। उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए मांझे की बिक्री करने और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशन दीक्षित ने यह भी मांग की कि मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है।

Trending Videos

पिछले साल भी चलाया था जागरूकता अभियान
किशन दीक्षित ने बताया कि पिछले साल भी उन्होंने चाइनीज मांझे के खिलाफ करीब दो सप्ताह तक आंदोलन और जागरूकता अभियान चलाया था। उस समय प्रशासन की ओर से रोक लगाने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और अब सुनील गुजराती की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाओं को रोकना जरूरी है, ताकि किसी दूसरे परिवार को इस तरह का दुख न झेलना पड़े। उन्होंने इसे पूरे शहर की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया।

रोक नहीं लगी तो सड़क पर उतरेगी सपा
किशन दीक्षित ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन चाइनीज मांझे पर रोक लगाने में नाकाम रहा तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी और लोगों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।

युद्ध स्तर पर अभियान चलाने का आश्वासन
ज्ञापन लेने वाले एडीएम ने घटना को पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लोगों को इसके खतरों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान किशन दीक्षित के साथ दिलीप कश्यप, संदीप मिश्रा, रविकांत विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, शुभम सिंह समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed