फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP sent show cause notice to 12 inspectors and SI

Varanasi News: चंदौली की खबर जरूरी

Fri, 23 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
SP sent show cause notice to 12 inspectors and SI
पीडीडीयू नगर। पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2013 में कांशीराम आवास आवंटन घोटाले के मामले में चंदौली में मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक रहे और मामले से संबंधित कई उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने आजमगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक राकेश सिंह, मिर्जापुर में तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह यादव और माधव सिंह, जौनपुर जिले में तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौरसिया, भदोही जनपद में तैनात इंद्र प्रताप यादव, कौशांबी जनपद में तैनात धीरेंद्र कुमार सिंह, चंदौली जिले में तैनात उप निरीक्षक शिव शंकर सिंह, आजमगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर बालमुकुंद मिश्रा और राम उजागिर, मऊ जिले में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार शुक्ला, गाजीपुर जिले में तैनात तेज बहादुर सिंह, चंदौली जिले के बलुआ थाना प्रभारी के रूप में तैनात इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह और चंदौली जनपद में तैनात अपराध विवेचना शाखा के पूर्व इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए मामले में 15 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब पुलिस क्षेत्राधिकारियों पर भी गाज गिरने की उम्मीद है, जो इसकी विवेचना की सही तरह से मानिटरिंग नहीं कर पाए थे। शुक्रवार को चंदौली के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को हाईकोर्ट में पेश होकर इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी पेश करनी है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल विवेचना अधिकारियों, उपनिरीक्षकों के साथ-साथ इस मामले की मानीटरिंग करने वाले राजपत्रित पुलिस उपाधीक्षकों के खिलाफ भी की गई कार्रवाई का विवरण न्यायालय के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed