फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP's demonstration against the government, clashes with the police

सरकार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 15 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP's demonstration against the government, clashes with the police
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पंचायत चुनाव में धांधली और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तहसीलों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सदर, पिंडरा और राजातालाब तहसील पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन को राज्यपाल के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। जिले भर से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में तहसीलों पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर फेल हो रही है। पंचायत चुनाव में धांधली की गई। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, इसको लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। महिला नेता शालिनी यादव और पूजा यादव ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

युवजन सभा की ओर से महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनकर, वरुण सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस सदर पहुंचा। शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष संजय प्रियदर्शनी के नेतृत्व में जुलूस सदर पहुंचा। सयुस की ओर से राजू यादव, विकास यादव, संदीप यादव, विकास श्रीवास्तव जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। संजीव विश्वकर्मा, राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्वमंत्री मनोज राय धूपचंडी, रितेश केसरी, डा. बहादुर यादव, संतोष यादव, जितेंद्र यादव, विकास श्रीवास्तव, राजू यादव, प्रदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, किशन दीक्षित, आनंद मौर्य रहे। पिंडरा में प्रदर्शन के दौरान सपा नेता शीतला प्रसाद सिंह, हरिश्चंद्र यादव, पनधारी यादव, कमलेश पटेल, मनोज यादव, मो शाहिद, सुरेश यादव, डॉ. गफ्फूर खान, बाबूलाल यादव, मूलचंद यादव, गुड्डू यादव मौजूद रहे। वहीं, राजातालाब तहसील में प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश सिंह यादव, आत्माराम यादव, पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, सर्वजीत भारद्वाज, राहुल पांडेय, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed