फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP MLA Zahid Baig fell twice before reaching court room

UP: कोर्ट रूम में पहुंचने से पहले दो बार गिरे सपा विधायक जाहिद बेग... कपड़े फटे, चश्मा और चप्पल भी टूट गई

Fri, 20 Sep 2024 01:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ज्ञानपुर (भदोही)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्ञानपुर (भदोही) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Sep 2024 01:49 PM IST
सार

विधायक और उनकी पत्नी की तलाश चल ही रही थी कि बृहस्पतिवार को अदालत में सरेंडर करने की सूचना मिली। पुलिस ने विधायक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे चकमा देने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
SP MLA Zahid Baig fell twice before reaching court room
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक जाहिद जमाल बेग को सरेंडर करने के लिए कोर्ट रूम तक पहुंचने में जद्दोजहद करनी पड़ी। पुलिस से बचने के लिए विधायक दौड़े और कोर्ट रूम तक पहुंचने में दो बार लड़खड़ा कर गिर पड़े। आपाधापी और धक्का-मुक्की में विधायक के कपड़े भी फट गए। कोर्ट रूम से निकलने के बाद विधायक ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को राजनीतिक साजिश बताया।

विज्ञापन

न्यायालय परिसर के बाहर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से ही सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होने लगा था। सपा की तरफ से सूचना दी गई थी कि विधायक पर दर्ज मुकदमे और उनके बेटे की गिरफ्तारी को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच हलचल बढ़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच सूचना मिली कि नाबालिग नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित दो मुकदमों में नामजद किए गए सपा विधायक जाहिद बेग सुबह 11 बजे सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई। दोपहर 12.05 बजे एक गाड़ी न्यायालय के गेट नंबर-दो के पास आकर रुकी। गाड़ी में प्रयागराज के शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी संदीप यादव अपने वकीलों के साथ बाहर आए।

विज्ञापन

वह सपा विधायक जाहिद बेग को लेकर तेजी से न्यायालय परिसर की ओर बढ़े। पुलिस कर्मियों ने गेट पर ही विधायक को पकड़ने का प्रयास किया। विधायक और पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। यह देख कर अधिवक्ता सामने आ गए और पुलिसकर्मियों से उनकी बहस होने लगी। इसका फायदा उठाकर विधायक तेजी से सीजेएम कोर्ट की ओर बढ़ गए। फिर, दौड़ते हुए कोर्ट रूम में घुस गए। अधिवक्ताओं के चेंबर से न्यायालय परिसर में दाखिल होने के दौरान भी पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया।

धक्का-मुक्की और झड़प में विधायक का चश्मा और चप्पल टूट गई। कोर्ट रूम गेट के पास कुछ पुलिसकर्मी उन्हें घेरने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सपा कार्यकर्ता बीच में आ गए। पुलिसकर्मी जब तक विधायक को पकड़ते, तब तक वे कोर्ट रूम में दाखिल हो गए थे। करीब 45 मिनट तक वह कोर्ट के अंदर रहे। विधायक कोर्ट रूम से बाहर आ आए तो उन्हें अभिरक्षा में जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद विधायक को जिला जेल में दाखिल कर दिया गया। विधायक जाहिद बेग के अधिवक्ता तेज बहादुर यादव ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि सुबह ही एएसपी को फोन कर बताया था कि विधायक बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे कोर्ट में सरेंडर करेंगे। इसके बाद भी पुलिस का रवैया खराब रहा। इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। सपा विधायक को घसीटने का प्रयास किया गया। वकीलों से भी अभद्रता हुई है। पुलिस के इस बर्ताव को लेकर बार एसोसिएशन और मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। विधायक को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।

नोकझोंक का फायदा उठाकर कोर्ट पहुंच गए बेग
भदोही से सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के बेटे जईम बेग को सह अभियुक्त बनाया गया। पुलिस ने विधायक के बेटे को बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। विधायक और उनकी पत्नी की तलाश चल ही रही थी कि बृहस्पतिवार को अदालत में सरेंडर करने की सूचना मिली। पुलिस ने विधायक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे चकमा देने में कामयाब हो गए। विधायक दोपहर 12.05 बजे सरेंडर करने न्यायालय पहुंचे थे। गेट नंबर दो से अंदर घुसने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। इस बीच अधिवक्ता बीच में आ गए और पुलिस से नोकझोंक होने लगी। इसी का फायदा उठाकर विधायक कोर्ट रूम में पहुंच गए।

ऐसा रहा घटनाक्रम

- दोपहर 12.05 बजेः विधायक स्सरेंडर करने पहुंचे

- दोपहर 12.07 बजेः विधायक व पुलिसकर्मियों की कहासुनी

- दोपहर 12.14 बजेः विधायक कोर्ट अंदर प्रवेश किया
 

- दोपहर 01.03 बजेः कोर्ट रूम से बाहर निकले

- दोपहर 01.14 बजेः पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाया तो विधायक ने मीडिया से बात करने का प्रयास किया

- दोपहर 01.28 मिनटः जिला अस्पताल में विधायक का मेडिकल परीक्षण

- दोपहर 01.47 मिनटः जिला कारागार भेजे गए विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed