{"_id":"5d41b56f8ebc3e6ccf654550","slug":"sp-leader-ram-govind-statement-on-bjp-on-azam-khan-in-bansdih-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता राम गोविंद ने योगी सरकार पर बोला हमला, बोले- आजम को फंसाना चाहती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता राम गोविंद ने योगी सरकार पर बोला हमला, बोले- आजम को फंसाना चाहती है भाजपा
Wed, 31 Jul 2019 09:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 31 Jul 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कटान क्षेत्र का लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भाजपा सरकार पर आजम खान को फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की 13 साल बाद जांच क्यों हो रही है। उन्होंने जगह-जगह गोशाला खोलने के आदेश को भी जुमला करार दिया।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को बलिया जिले के बांसडीह में घाघरा नदी के ककरघट्टा, गोंड़वली, रिगवन आदि स्थानों पर कटान का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान कराने का आश्वासन दिया। राम गोविंद ने कहा कि सरकार का कामकाज संतोषजनक नहीं है। अब तक बाढ़ राहत कार्य समाप्त हो जाने चाहिए, लेकिन इसमें शिथिलता बरती जा रही है।
विज्ञापन
गोशाला खोलने का आदेश जुमला साबित हो रहा है। छुट्टा पशु हर जगह घूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान ने यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी, 13 साल बाद जांच क्यों हो रही है। भाजपा सरकार आजम खान को फंसाना चाहती है।
विज्ञापन
Trending Videos
राम गोविंद चौधरी ने कहा कि मंगलवार को रामपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में छापा मारकर विश्वविद्यालय की मुमताज सेंट्रल लाइब्रेरी से बेशकीमती किताबें और पांडुलिपियां बरामद की। यह सभी कार्रवाई केवल उन्हें फंसाने के लिए ही की जा रही हैं।