फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP leader ram govind chaudhary admit in hospital prayers in ballia

यूपीः नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी अस्पताल में भर्ती, बलिया में चल रहा मन्नतों का दौर

Mon, 12 Nov 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 12 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
SP leader ram govind chaudhary admit in hospital prayers in ballia
नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी  गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार दोपहर जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है। उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने गए रामगोविंद चौधरी को रविवार सुबह  अचानक दिल का दौरा पड़ गया था।
विज्ञापन


इधर, नेता प्रतिपक्ष की बिगड़ती तबीयत में सुधार के लिए उनके गृह जनपद में मन्नतों का दौर चल रहा है। परिवार के सदस्यों को फोन करके सभी लोग लगातार उनका हालचाल ले रहे हैं। बांसडीह व मनियर में सपा कार्यकर्ता हवन-पूजन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बांसडीह में विधानसभा अध्यक्ष सपा हरेंद्र सिंह, छितेश्वर सिंह, नगर पंचायत बांसडीह अध्यक्ष प्रतिनिधि आदि ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 
विज्ञापन



राम गोविंद चौधरी दो दिन पूर्व शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी मीरा दीपक यादव के समर्थन में वोट मांगने के लिए जनसंपर्क करने ओरछा पहुंचे। उन्होंने दो दिन निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। शनिवार शाम कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें ओरछा के एक निजी होटल में विश्राम के लिये ठहराया गया। जहां रविवार सुबह करीब 7 बजे सीने में तेज दर्द के साथ चौधरी को हार्ट अटैक पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed