फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP gheraoed the director's office in BHU

Varanasi News: बीएचयू में सपा ने निदेशक कार्यालय का किया घेराव

Tue, 03 Jun 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
SP gheraoed the director's office in BHU
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक दुर्व्यवहार के खिलाफ सपा ने निदेशक कार्यालय का घेराव किया। यहां प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि हर विधानसभा में सपा के एक लाख बाउंसर हैं। निदेशक की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ट्रॉमा सेंटर एवं सुंदरलाल अस्पताल में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार, मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक गुंडागर्दी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। सपा नेता हरीश मिश्रा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मरीजों के साथ आए दिन मारपीट और प्रोफेसरों के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। यदि इन घटनाओं पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया, तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान अमन यादव, राहुल यादव रेखा पाल संगीता पटेल सुजाता यादव, रीता यादव, बाबू भारती आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed