{"_id":"61926afd96b19f217d24bfe9","slug":"sp-demands-resignation-of-medical-superintendent-of-bhu-warns-of-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में अव्यवस्था: सपा ने चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर मांगा इस्तीफा, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में अव्यवस्था: सपा ने चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर मांगा इस्तीफा, आंदोलन की दी चेतावनी
Mon, 15 Nov 2021 07:43 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 15 Nov 2021 07:43 PM IST
सार
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव अमन यादव ने कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए कई बार ज्ञापन और विरोध दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मरीजों को स्ट्रेचर न मिलने सहित अन्य अव्यवस्थाओं का मुद्दा सपा कार्यकर्ताओं ने उठाया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर न मिलने सहित अन्य अव्यवस्थाओं का मुद्दा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उठाया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं ने एमएस को जिम्मेदार ठहराकर उनके इस्तीफे की मांग की है। साथ ही मरीजों की समस्याएं दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव अमन यादव ने कहा कि पूर्वांचल का सबसे बड़ा अस्पताल जिसे सरकार की ओर से फंड मिलता है। वहां कायाकल्प के धन से आईएमएस निदेशक के आवास की रंगाई पुताई में लाखों रुपये खर्च किए गए। जबकि अस्पताल में स्ट्रेचर जैसी एक छोटी सी सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
अमन ने शनिवार को एक बेटे द्वारा स्ट्रेचर न मिलने पर बीमार मां को पीठ पर लादकर चौथी मंजिल तक ले जाने की खबर का जिक्र कर नाराजगी जताई। कहा कि अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए कई बार ज्ञापन और विरोध दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान राधेश्याम कुंवर, विक्रम सिंह चौहान के साथ रविदास पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन