फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sp-congress alliance got compermised in purvanchal

पूर्वांचल में गठबंधन की रार खत्म, एक सीट से सपा और दो सीट से कांग्रेस ने नाम वापस लिए

Mon, 20 Feb 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 20 Feb 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
sp-congress alliance got compermised in purvanchal
राहुल को गले लगाते अख‌िलेश - फोटो : amar ujala
सातवें चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी के आखिरी दिन सोमवार को वाराणसी की कैंट सीट से सपा प्रत्याशी रीबू श्रीवास्तव, मिर्जापुर की छानबे सीट से कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी और जौनपुर की जफराबाद से कांग्रेस के जगदीश नारायण राय ने नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन


इसी के साथ इन तीन सीटों पर सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर चल रही जिच खत्म हो गई। इसके साथ ही नामांकन वापसी के अंतिम दिन वाराणसी में रोहनिया से निर्दल पल्लवी पटेल समेत छह, जौनपुर में तीन, मिर्जापुर-गाजीपुर में दो-दो और चंदौली, भदोही और सोनभद्र में एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन


वाराणसी की कैंट सीट से रीबू श्रीवास्तव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के बावजूद न केवल सपा का सिंबल हासिल कर लिया था, बल्कि आखिरी दौर में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के विरोध में नामांकन भी दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर की छानबे सीट पर भाई लाल कोल को उम्मीदवार बनाया गया था। इसी दौरान भगवती प्रसाद चौधरी ने खुद को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बताते हुए नामांकन कर दिया था। बाद में जारी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में कोल का नाम नहीं था।


इसी तरह जौनपुर की जफराबाद सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर सपा के शचींद्र नाथ त्रिपाठी का नाम घोषित किया गया था लेकिन जगदीश नारायण राय ने कांग्रेस के सिंबल पर पर्चा दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed