फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sp called of a daroga who campaign for election party

दारोगा ने किया चुनाव प्रचार, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Tue, 14 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ मऊ Updated Tue, 14 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
sp called of a daroga who campaign for election party
up police - फोटो : अमर उजाला
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने में मंगलवार को एक दरोगा को मऊ पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। दरोगा संजय सरोज पर वाट्सएप के जरिए एक राजनैतिक दल का प्रचार करने का आरोप  है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि दरोगा ने एक राजनीतिक दल के समर्थन में मैसेज भेज हैं, जो पुलिस नियमावली के विरुद्ध है।
इसके चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया। बताते चलें दरोगा संजय सरोज दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर पुलिस चौकी प्रभारी पर तैनात थे।

उन्होंने अपने वाट्सएप के जरिए स्लोगन लिखे प्रचार को किसी को फारवर्ड किया था। मोबाइल पर मैसेज वायरल होते ही विभाग में चर्चा शुरू हो गई। एसआई के इस कृत्य को गंभीर मानते हुए एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस चौकी प्रभारी पद से हटा दिया और पुलिस लाइन में तैनाती दी गई।
विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने कहा है कि दोषी पाये जाने पर एसआई पर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed