मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को सपा ने विरोध जताया। महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, रजत बाल्मीकि के नेतृत्व में बीएचयू गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के पूर्व कार्यकर्ताओं ने एक कचौड़ी दो समोसा-बीजेपी पर नहीं भरोसा, वोट चोर-गद्दी छोड़, अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद... जैसे नारे लगाए। पुतला दहन में आरती यादव, ज़ाहिद नासिर, अमन यादव, साहिल खान, विनोद यादव, राजेश मौर्या आदि मौजूद रहे। महानगर महासचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश में आठ अक्तूबर तक पदयात्रा, जनजागरण, पुतला दहन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बीएचयू सिंघ द्वार पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता- फोटो : ARchive

बीएचयू सिंघ द्वार पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता- फोटो : ARchive