{"_id":"5ce7d001bdec22073c2c8973","slug":"sp-bsp-candidate-shalini-yadav-statement-on-lost-varanasi-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के परिणामों पर बोली शालिनी- यह हार किसी जीत से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के परिणामों पर बोली शालिनी- यह हार किसी जीत से कम नहीं
Fri, 24 May 2019 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 24 May 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
शालिनी यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव की पीएम मोदी के सामने मिली हार के बाद प्रतिक्रिया आई है। वह वाराणसी से पीएम मोदी के बाद दूसरी ऐसी उम्मीदवार थीं, जिन्होंने सबसे ज्यादा लोगों का समर्थन पाया।
विज्ञापन
पीएम मोदी के सामने वही अपनी जमानत जब्त होने से बचा पाईं, बाकी कांग्रेस के अजय राय समेत कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा पाया। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि उन्होंने पहली बार सांसद का चुनाव लड़ी। हमें खुशी है कि मेरा सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से था। इतना बड़ा कद होने के बाद भी मैं दूसरे नंबर पर रही। यह हार किसी जीत से कम नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर का विकास होना चाहिए। हर सरकार करती है। सड़कें, पुल बनाती है। लेकिन पीएम के संसदीय क्षेत्र में जनता को साफ पानी न मिले, गली-मोहल्लों में गंदगी हो। शहर जाम और प्रदूषण से कराह रहा हो। आम जनता को प्राथमिक सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरना पड़े, यह अच्छी बात नहीं है। चमकती हुई लाइटिंग को विकास नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
बेहतर होगा प्रधानमंत्री जनता की सड़क, बिजली, पानी और साफ सफाई की जरूरतें पूरी करें। जनता की सुविधाओं का खयाल रखें और जो कमियां रह गई हैं उन्हें इस बार पूरा करें। शालिनी यादव इससे पहले कांग्रेस के टिकट पर महापौर का चुनाव लड़ चुकी हैं। उस दौरान उन्हें 1.13 लाख मत मिले थे।