फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP angry over increasing incidents of theft

Varanasi News: चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसपी नाराज

Fri, 12 Jan 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP angry over increasing incidents of theft
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मासिक अपराध समीक्षा की। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए थानेदारों को अल्टीमेटम दिया। ठंड में बढ़ती चोरी को लेकर नाराजगी जताई। रात में अधिक गश्त लगाने के लिए कहा। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। कई बार कहने के बाद भी रात में पुलिस गश्त को लेकर ढिलाई बरत रही है। उन्होंने तीनों क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि रात में गश्त बढ़ाएं। जिस क्षेत्र में चोरी होगी वहां के थानेदार इसके जिम्मेदार होंगे। मकर संक्रांति पर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा। आइजीआरएस और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, टॉप टेन सूची में शामिल अपराधियों की सतत निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा। यूपी-112 की सराहना करते हुए कहा कि प्राप्त सूचनाओं पर अल्पसमय में पीआरवी वाहनों के मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता करें। ऑपरेशन कनविक्शन, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन सवेरा और ऑपरेशन क्लीन के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा लगातार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed