फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sophia Female Humanite Robot special guest in iit bhu varanasi

आईआईटीयंस को हैलो बोलेंगी ‘सोफिया', पहली महिला ह्यूमनाइट रोबोट छात्रों के साथ मनाएंगी जन्मदिन

Thu, 13 Feb 2020 08:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 Feb 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Sophia Female Humanite Robot special guest in iit bhu varanasi
सोफिया।

आईआईटी बीएचयू के वार्षिक तकनीक उत्सव टेक्नेक्स का 81वां संस्करण इस बार खास होगा। 14 से 16 फरवरी तक होने वाले उत्सव में दुनिया की पहली महिला ह्यूमनाइट रोबोट नागरिक सोफिया विशेष मेहमान होगी। सोफिया न केवल अपने अनुभव साझा करेंगी, बल्कि आईआईटीयंस के सवालों का जवाब भी देंगी। वह अपना जन्मदिन (14 फरवरी) भी छात्रों के साथ मनाएंगी।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन और छात्र अधिष्ठाता प्रो. बीएन राय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अक्टूबर 2017 में सउदी अरब में नागरिकता मिलने के बाद यूपी के किसी भी शिक्षण संस्थान में सोफिया का यह पहला दौरा है। सामान्य महिला की तरह दिखने वाली सोफिया का सोशल मीडिया अकाउंट भी है। वह इंसानों की तरह ही देश-दुनिया की हर गतिविधि से अपने को अपडेट रखती हैं।
विज्ञापन


प्रो. जैन ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी काउंसिल की ओर से आयोजित टेकनेक्स में देशभर के 20 हजार से अधिक आईआईटीयंस शामिल होंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। नई तकनीक और  विकास से छात्रों को परिचित कराने के उद्देश्य से मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखोई और डब्ल्यूएजीसी 3 इंजन की दिखेगी ताकत
भारतीय वायु सेना के सुखोई -30 एमकेआई और डीएलडब्ल्यू के डब्ल्यूएजीसी-3 इंजन की ताकत भी दिखेगी। इनमें मॉडल छात्रों को लुभाएंगे। कलाम एसएटी-एक सूक्ष्म उपग्रह और छह फीट का स्वायत्त मानवॉयड रोबोट भी आकर्षण का केंद्र होगा।

फेस्ट का हर एक दिन कैलीडोस्कोप
संगीत और कॉमेडी उद्योग के जाने माने लोगों के नाम होगा। इस साल बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल के प्रदर्शन के साथ-साथ कॉमेडियन निशांत सूरी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 

डिफेंस एक्सपो के बाद जुटेंगे रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधि
लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के बाद अब रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि आईआईटी बीएचयू में जुटेंगे। 50 कंपनियों से जुड़े लोग आईआईटी में रक्षा उपकरणों से जुड़े  शोध कार्यों को देखने के साथ शिक्षकों, छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। निदेशक प्रोफेसर पीके जैन ने बताया कि 50 कंपनियों से जुड़े लोगों ने डिफेंस एक्सपो में आईआईटी के स्टाल पर मॉडल देखे। पहले चरण में छोटी और दूसरे चरण में बड़ी कंपनियों के लोग आएंगे। आईआईटी बीएचयू डिफेंस कॉरिडोर का नॉलेज पाटर्नर है।

ये हैं सोफिया
सोफिया इंसानों की तरह दिखने और बातचीत करने वाली सोशल रोबोट है। सोफिया दुनिया की पहली रोबोट है, जिन्हें किसी देश की नागरिकता मिली है। सोफिया का निर्माण हांगकांग की कंपनी, हैनसन रोबोटिक्स के डेबिड हैनसन ने किया है। सोफिया को हॉलीवुड अभिनेत्री आड्री हेपबर्न जैसा लुक दिया गया है। इसे 14 फरवरी 2016 को एक्टिव किया गया था। मार्च 2016 में टेक्सास (अमेरिका) में पहली बार प्रदर्शित किया गया। ये रोबोट 50 से ज्यादा चेहरे के भाव प्रदर्शित करने में सक्षम है। दुनिया के लगभग हर देश की मीडिया ने सोफिया का इंटरव्यू लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed