{"_id":"6010436272e2dd42917d901c","slug":"sonu-nigam-saw-world-famous-ganga-aarti","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देख सोनू निगम मंत्रमुग्ध, कभी वीडियो तो कभी सेल्फी लेते आए नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देख सोनू निगम मंत्रमुग्ध, कभी वीडियो तो कभी सेल्फी लेते आए नजर
Wed, 27 Jan 2021 06:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
सोनू निगम को सम्मानित करते गंगा सेवा समिति के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
पार्श्व गायक सोनू निगम दो दिनों से काशी की धार्मिक यात्रा पर हैं। बुधवार को सोनू निगम ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मंगला आरती में शामिल होने के बाद के मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
बुधवार को भोर में सोनू निगम अपने मित्रों के साथ बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होने पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद सोनू जब निकलने लगे तो ज्ञानवापी क्रासिंग पर प्रशंसकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ सेल्फी ली। इसके बाद सोनू निगम कबीरचौरा पहुंचे। यहां उन्होंने कलाकारों की गली और कबीर मठ का अवलोकन किया।
विज्ञापन
यहां भी प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। मंगलवार को सोनू निगम संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। वे मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहे। इसके पूर्व उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया था। उन्होंने गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर बैठकर गंगा आरती देखी थी।
विज्ञापन
आरती देख मंत्र मुग्ध हो गए और इस दौरान कभी अपने फोन से वीडियो बनाई तो कभी सेल्फी ली। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी व सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्र और रुद्राक्ष की माला से सोनू निगम का स्वागत किया।