फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonia's shoulder injury from cardiac massage

कार्डियक मसाज से चोटिल हुआ सोनिया का कंधा

Sat, 06 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 06 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sonia's shoulder injury from cardiac massage
सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ऐसी कौन सी घातक चोट पहुंची, जिससे उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। काशी की फिजा और लोगों की जुबां पर तैर रहे इस सवाल का जवाब मिल गया है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष को डॉक्टरों द्वारा की गई कार्डियक मसाज के कारण कंधे में चोट आई है। डॉक्टरों की इस कोशिश ने कांग्रेस अध्यक्ष को तो संकट से उबार दिया पर कंधे की सर्जरी करानी पड़ गई। इस बीच सेहत की देखभाल में गंभीर चूक की एसपीजी ने जांच शुरू कर दी है। एसपीजी ने शुक्रवार को फोन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कांग्रेस नेताओं और फ्लीट में शामिल चिकित्सकों से बीमारी और इलाज के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


अमर उजाला ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत और कं धे की चोट से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पार्टी के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और दो अगस्त के रोड शो में उमड़े लोगों के गले यह नहीं उतर रहा था कि कंधे में फ्रैक्चर होने के बावजूद सोनिया गांधी सहज भाव से दोनों हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन कैसे स्वीकार कर रही थीं? यहां तक कि वह कार के दरवाजे के सहारे खड़ी भी हो गई थीं।
विज्ञापन


सोनिया गांधी की टेलीविजन पर कंधे की सर्जरी होने की खबर आने के बाद आम जन में यहां चर्चा और चिंता थी कि कंधे में चोट कैसे लगी? आखिर सोनिया गांधी को हुआ क्या था? उस दिन रोड शो को एक किलोमीटर पहले छोड़ देने के शुरुआती दौर में यही बताया गया था कि वह थकान के कारण विश्राम कर रही हैं। थोड़ी देर में रोड शो फिर शुरू हो जाएगा। अचानक उनका रोड शो स्थगित करना और होटल से लेकर एयरपोर्ट तक घंटों इलाज करना लोगों के बीच चिंता और कौतूहल बना रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तबीयत खराब होने पर सोनिया को  पहले लहुराबीर स्थित एक होटल में आराम करने के लिए ले जाया गया था। यहां जब आराम नहीं हुआ तो दिल्ली ले जाने का फैसला हुआ। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक बाबतपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी। यहां दो घंटे इलाज के बाद सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, एडिशनल सीएमओ और आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी तिवारी को उनके साथ चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली भेजा गया।


अमर उजाला के पास पुख्ता जानकारी है कि दिल्ली एयरपोर्ट से अस्पताल ले जाते वक्त रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एंबुलेंस में ही सोनिया गांधी की तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई। उनकी हालत खराब होते देख एयरपोर्ट के सबसे करीब सेना के अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। इसी बीच दोनों चिकित्सकों ने उनका कार्डियक मसाज किया। कार्डियक मसाज के बाद सोनिया गांधी को आक्सीजन दी गई, जिससे उनकी तबीयत में मामूली सुधार हुआ। उस वक्त राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भीउनके साथ थे। बताते हैं कार्डियक मसाज के दौरान ही कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इससे पहले रोड शो के दौरान डिहाइड्रेशन और शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी। हालांकि इतने बड़े वाकये को लेकर गांधी परिवार से लेकर उनकी सुरक्षा में लगी एजेंसियों तक ने अभी तक टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed