फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonia in Kashi today

आज काशी से यूपी फतह का शंखनाद करेंगी सोनिया

Tue, 02 Aug 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sonia in Kashi today
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : getty images
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के यूपी में पहले चुनावी मेगा शो की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दे दिया गया। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सोनिया गांधी रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर यूपी फतह के मिशन का आगाज करेंगी। रोड शो के दौरान सोनिया गांधी काशी की जनता से सीधा संवाद करेंगी। रोड शो सर्किट हाउस से इंग्लिशिया लाइन के लिए दोपहर बाद एक बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


इस बारे में सोमवार शाम प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में 27 साल में यूपी की बदहाल तसवीर उकेरी। राज बब्बर ने कहा कि देश झूठे नारों से नहीं, काम से चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने मां गंगा के नाम पर भी वादाखिलाफी की। मंगलवार को सोनिया गांधी काशी की धरती से इसका जवाब देंगी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सावन के पावन महीने में सोनिया गांधी बाबा के दर्शन कर कांग्रेस के लिए आशीर्वाद लेंगी। हमें जनता-जनार्दन दोनों का आशीर्वाद चाहिए। 1989 के बाद से अब तक यूपी में सिर्फ जाति और धर्म की राजनीति की जाती रही है। सपा, बसपा, भाजपा के नेताओं ने अपना भला किया, गुणा-भाग की राजनीति की लेकिन युवाओं, बेरोजगारों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष किया कि नारा चलता है कि लूट-खसोट बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15-15 लाख घर-घर में पहुंचाएंगे लेकिन किया क्या। ‘वो’ कहते हैं कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। गंगा के लिए तो उन्होंने कुछ नहीं किया लेकिन मंत्री पद बांटने में लगे हुए हैं। शीला दीक्षित ने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस यूपी की जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस प्रदेश में सिर्फ लड़ने के लिए नहीं, सरकार बनाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed