{"_id":"5797c7a84f1c1b327d21edcb","slug":"sonia-gandhi-s-road-show-will-be-11-km-long-in-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में 11 किमी लंबा होगा सोनिया गांधी का रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में 11 किमी लंबा होगा सोनिया गांधी का रोड शो
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 27 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
सोनिया अपनी हार स्वीकार की
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के काशी में दो अगस्त को प्रस्तावित रोड शो का रूट मैप तैयार कर लिया गया है। करीब 11 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान वह रास्ते में पड़ने वाली अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी करेंगी। सोनिया के रोड शो की सफलता के लिए मंगलवार को रणनीति तैयार कर ली गई। बुधवार से जनसंपर्क अभियान शुरू होगा।
लखनऊ में मंगलवार को हुई कांग्रेस के रणनीतिकारों की बैठक के बाद सोनिया के रोड शो के लिए बनाए गए तीनों रूट चार्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और एसपीजी के पास भेज दिए गए हैं। एसपीजी की जिस पर सहमति होगी, उसी मार्ग पर सोनिया का रोड शो होगा।
दो अगस्त को होने वाले रोड शो की रूपरेखा लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र, मंडल चुनाव प्रभारी राजेश पति त्रिपाठी और विधायक अजय राय की मौजूदगी में तय की गई। करीब 15 हजार से अधिक बाइक सवार युवा तरना में सोनिया की अगवानी करेंगे। इसके बाद दिन के करीब 12:30 बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगी। वहां चारों धर्मों के धर्मगुरु सोनिया को शुभकामनाएं देंगे। वेद ऋचाओं की गूंज के बीच सर्किट हाउस से रोड शो शुरू होगा।
विज्ञापन
अंधरापुल से चौकाघाट, गोलगड्डा से पीलीकोठी, विशेश्वरगंज होते हुए रोड शो मैदागिन पहुंचेगा। वहां चौराहे पर सोनिया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद लहुराबीर में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो आगे बढ़ेगा। फिर मलदहिया से इंग्लिशिया लाइन-कैंट तिराहे पर पं. कमला पति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से रोड शो का समापन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र ने बताया कि रूट मैप एआईसीसी को भेज दिया गया है। एसपीजी जल्द ही रोड शो के रूट का निर्धारण करेगी।