फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonia Gandhi's road show was charismatic in Kashi

करिश्माई रहा काशी में सोनिया गांधी का रोड शो

Wed, 03 Aug 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 03 Aug 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi's road show was charismatic in Kashi
करिश्माई रहा काशी में सोनिया गांधी का रोड शो
‘सत्ताइस साल-यूपी बेहाल’ का नारा लेकर यूपी की सियासत में अपनी जमीन तलाशने उतरी कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रोड शो में जबरदस्त भीड़ जुटाकर ‘हाथ’ की ताकत का अहसास करा दिया। चुनावी शंखनाद को काशी पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में काशी के लोग कांग्रेस के साथ खड़े होंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर लहुराबीर तक के 40 किलोमीटर लंबे रोड शो में जुटी भीड़ ने कांग्रेस को संजीवनी दे दी है। कांग्रेस में करंट आ गया है। हालांकि तबीयत बिगड़ने के कारण सोनिया को रोड शो एक किलोमीटर पहले ही छोड़ना पड़ा। इस वजह से वह न तो पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकीं और न ही बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा सकीं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे कचहरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सोनिया ने रोड शो का आगाज किया। फिर तो हजारों लोग इसमें जुड़ते गए और कारवां लंबा होता गया। स्वास्थ्य कारणों से सोनिया शुरू में तो कार के अंदर से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं मगर जब सड़क के दोनों ओर नारा लगाते समर्थकों का हुजूम देखा तो खुद को नहीं रोक पाईं और नदेसर के पास उन्होंने अपनी कार का दरवाजा खोल दिया। काफी देर तक वह कार के दरवाजे पर ही खड़ी रहीं और काफिला आगे बढ़ता रहा। चौकाघाट से काफिला जैसे से गोलगड्डा के लिए बढ़ा हजारों का हुजूम सड़कों पर उतर आया।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़े की थाप पर कांग्रेसी थिरक ते रहे और समूचा इलाका ‘सोनिया गांधी जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा। चौकाघाट में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने शंख और रुद्राक्ष की माला भेंट की तो मौनीबाबा रामलीला मैदान में हर वर्ग के लोगों ने सोनिया के आगे यूपी फतह के लिए संघर्ष की राह पर बढ़ने के नारे लगाए। काजीसादुल्ला पुरा में तो हजारों की तादाद में मुसलिम महिलाओं ने सोनिया का इस्तकबाल किया। गोलगड्डा में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने चेन बनाकर सोनिया का स्वागत किया। मुसलिम बहुल इलाकों में जबर्दस्त भीड़ ने कांग्रेस के रणनीतिकारों को खुश कर दिया। भीड़ कांग्रेस के अच्छे दिनों की खुशबू दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलईपुर, गोलगड्डा, पीलीकोठी, आदमपुर, विशेश्वेरगंज, मैदागिन, कबीरचौरा और लहुराबीर में जगह-जगह पर मंच सजे थे। हर मंच से कांग्रेस और सोनिया के समर्थन में नारे लगे। विशेश्वरगंज चौराहे पर उन्हें काशी के कोतवाल का प्रसाद दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अभिनंदन किया गया। इससे पहले अलईपुर में हजारों मुस्लिम महिलाओं ने उनका स्वागत किया। कबीरचौरा पर अखिल भारतीय वैश्य समाज की सैकड़ों महिलाआें ने कांग्रेस अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। काफिला कबीरचौरा से आगे बढ़ा ही था कि सोनिया की तबीयत नासाज हो गई।


उसके बाद उन्हें काफिले से अलग होना पड़ा।  कांग्रेस अध्यक्ष ने काशी में मेगा शो कर विरोधियों को चौंका दिया है। सोनिया के इस मेगा शो से बसपा और भाजपा दोनों ही खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। जानकार रोड शो वाले इलाकों में लोगों ने कांग्रेसी नेताओं के जोरदार स्वागत से विधानसभा चुनाव में बदलाव की आहट महसूस करने लगे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस का घोषित तौर पर पूरा रोड शो भाजपा के गढ़ माने जाने वाले शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed