फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonia Gandhi's road show in Varanasi on August 2

काशी से प्रदेश की राजनीति में बदलाव की राह खोलेगी कांग्रेस

Mon, 01 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 01 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi's road show in Varanasi on August 2
प्रशांत किशोर
काशी में दो अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रस्तावित रोड शो के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ में शंखनाद होगा। काशी से कांग्रेस की हुंकार प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की राजनीति में चौंकाने वाले बदलाव का रास्ता खोलेगी। यह बातें रविवार दोपहर जिला और शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक में चुनाव अभियान के रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने कही।
विज्ञापन


पीके ने मैदागिन स्थित पार्टी दफ्तर के अलावा पिंडरा विधानसभा क्षेत्र और इंग्लिशिया लाइन दफ्तर में कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। पीके ने कहा कि नरेंद्र मोदी से कांग्रेस ही टक्कर ले सकती है। कांग्रेस ही काशी की धरती पर मोदी के दिखावे का मुखर राजनीतिक विरोध करती रही है। यूपी के चुनाव अभियान का पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा शुभारंभ करने के लिए काशी को चुनने के पीछे की वजह पर भी पीके ने चर्चा की। बताया कि मोदी सरकार के कामकाज की विफलता और बेहाली का काशी से बेहतर कोई मॉडल नहीं हो सकता। जब प्रधानमंत्री के क्षेत्र की यह खस्ताहाली है तो देश का हाल समझा जा सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, शहर अध्यक्ष सीताराम केसरी ने कांग्रेस अध्यक्ष के नगर भ्रमण के सभी मुख्य केंद्रों एवं वहां के प्रभारियों के फोन नंबर सहित सूची प्रस्तुत की। पीके ने पार्टी नेताओं के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, जफर अली नकबी, राजेश पति त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र, विधायक अजय राय, दिग्विजय सिंह, डॉ. प्रमोद पांडेय, सतीश चौबे, मणिशंकर पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, विजय शंकर मेहता, रईस अहमद, बैजनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्त, विजय शंकर पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, संजय चौबे, कमलाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पिंडरा क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक अजय राय ने पुराने कांग्रेसियों को सम्मानित कर सोनिया गांधी के रोड  शो के लिए आमंत्रित किया। समारोह में मौजूद पीके ने इस दौरान कहा कि कांग्रेसजन हर व्यक्ति से संपर्क करें। उनसे संवाद करें और उन्हें अपने कार्यक्रम के बारे बताएं। पार्टी का गौरवशाली अतीत बताएं। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी, रामसूचित मिश्र, त्रिभुवन पांडेय, रामलाल श्रीवास्तव, ताराशंकर सिंह, लालजी पांडेय, अखिलेश, रामजी, मुमताज हुसैन, राकेश पांडेय, मनोज पाल, लाल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed