फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sonebhadra four labour killed in NTPC accident

NTPC हादसे में सोनभद्र के चार श्रमिकों की मौत, 12 घायल

Fri, 03 Nov 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Fri, 03 Nov 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
sonebhadra four labour killed in NTPC accident
NTPC
ऊंचाहार में एनटीपीसी परियोजना में बॉयलर में हुए विस्फोट में सोनभद्र जिले के किरविल गांव के चार श्रमिकों की मौत हुई है। मृतकों में दो सगे भाई भी हैं। इस गांव से आठ श्रमिकों को ठेकेदार काम कराने के लिए ले गया था। चार घायल श्रमिकों की मौत की सूचना पर गांव में मातम फैल गया है। श्रमिकों के परिवार के लोग ऊंचाहार के लिए रवाना हो गए।  
विज्ञापन


इस हादसे में सगे भाई मानचंद (23) व रूपचंद (21), गहवर उर्फ जाफर (27) एवं रविंद्र (26) की मौत हो गई। इसी गांव के सुंदरलाल (19), बबलू (22), रामबाबू (22), सुखदेव (23), रामसिंह (21), मायाराम (23), हरिशंकर (26), राम प्रसाद (21) तथा चांगा गांव निवासी हीरा सिंह (30),  देवलाल (25) एवं खैराडीह गांव निवासी इंद्रदेव (18)और विजय घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों का ऊंचाहार में ही उपचार चल रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग ऊंचाहार के लिए रवाना हो गए। म्योरपुर पुलिस ने बताया कि ऊंचाहार पुलिस ने परिवार वालों की सुपुर्दगी में ही शव और घायलों को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए परिवार के लोगों को वहां के लिए रवाना किया गया है। रास्ते में कोई दिक्कत न हो, इसलिए परिवार वालों को पुलिस का मोबाइल नंबर भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed