फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sonbhadra Pregnant woman give birth three children in ambulance in mirzapur

गर्भवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीएचयू किया रेफर, एंबुलेंस में तीन बच्चों को दिया जन्म फिर...

Wed, 19 Jun 2019 03:49 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर/सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर/सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 19 Jun 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Pregnant woman give birth three children in ambulance in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की एक महिला द्वारा एंबुलेंस में तीन बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। नवजात शिशुओं को समय पर इलाज ना मिलने पर तीनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सोनभद्र के ओबरा निवासी मनोज की पत्नी फूलकुमारी (29) को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देख मनोज उसे लेकर चोपन सीएचसी गया। जहां प्रसूता की हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने उसे लोढ़ी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी डाक्टरों ने फूलकुमारी को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक महिला को बीएचयू लेकर जा रहा था कि मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी में महिला ने तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने समझदारी दिखाते हुए तीन नवजात शिशुओं समेत मां को अहरौरा सीएचसी में भर्ती कराया। भर्ती होने के कुछ ही देर बाद सीएचसी में जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में बच्चों के डॉक्टर और बेहतर चिकित्सकीय सुविधा नहीं होने के कारण तीनों नवजात शिशुओं ने एक के बाद एक दम तोड़ दिया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र ने बताया कि महिला को सातवें माह में ही प्रसव पीड़ा हुई।

डॉ. हरिश्चंद्र ने बताया कि समय से पहले और एक साथ तीन बच्चे पैदा होने के कारण बच्चे काफी कमजोर पैदा हुए। जिस वजह से नवजात शिशुओं को नहीं बचाया जा सका। प्रसव के बाद महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed