{"_id":"5c13835abdec2253a60d60d0","slug":"sonbhadra-navoday-school-students-make-protest-against-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा, शिक्षकों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा, शिक्षकों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
Fri, 14 Dec 2018 06:48 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: utpal utpal
Updated Fri, 14 Dec 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। सुबह करीब साढ़े सात बजे विद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कक्षा 12वीं के छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा का भी बहिष्कार कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ मौके पर पहुंचे। साढ़े तीन घंटे बाद आश्वासन के छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ छात्र मेस में पहुंचे और नाश्ता करने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर शिक्षक पहुंचे। वजह पूछा गया तो उनका कहना था कि स्कूल से अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर जिन बच्चों को उनके घर भेजा गया है उन्हें वापस बुलाया जाए। मेन्यू के अनुसार भोजन न देने का भी आरोप लगाया।
कहा कि छात्र-छात्राओं की पिटाई करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ही वे लोग नाश्ता करेंगे। वहां से अधिकांश बच्चे खेल परिसर में जाकर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होने पर सदर एसडीएम शादाब असलम, सीओ विवेकानंद तिवारी और कोतवाल सीपी पांडेय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
छात्रों से अलग-अलग वार्ता कर उन्हें उनकी समस्याओं को सुन कर दूर कराने का आश्वासन दिया। छात्रों ने एसडीएम को लिखित शिकायतों की सूची दी। उनका कहना था कि कुछ शिक्षक वेवजह उन लोगों के साथ मारपीट करते हैं। धमकी देते हैं। एसडीएम ने छात्रों के समक्ष प्रधानाचार्य को बुलवाया।

प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने भी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया तब जाकर सुबह करीब 11 बजे वे धरना समाप्त करने को राजी हुए। छात्रों ने अधिकारियों के साथ बैठ कर नाश्ता किया। एसडीएम शादाब असलम ने कहा कि दो-तीन शिक्षकों की डांट फटकार से क्षुब्ध कुछ छात्र धरने पर बैठ गए थे। हालांकि समझाने पर सभी छात्र मान गए।
वहीं प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने कहा अनुशासनहीनता के मामले में बीते दिनों कुछ बच्चों को घर भेज दिया गया था। उसी को मुद्दा बनाकर कुछ छात्र धरने पर थे। किसी के साथ मारपीट नहीं की जाती है। छात्रों के आरोप निराधार हैं। छात्रों के बेहतरी के लिए वह लोग प्रयास करते हैं। अभी वह कुछ दिन पहले ही चार्ज संभालें हैं सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएगी।