{"_id":"60a933e48ebc3e29c3413bf9","slug":"sonbhadra-lover-beaten-on-girlfriend-s-phone-varanasi-news-vns5908163129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः प्रेमिका के फोन पर पहुंचे प्रेमी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः प्रेमिका के फोन पर पहुंचे प्रेमी की पिटाई
विज्ञापन
वैनी(सोनभद्र)। बिहार की सीमा से सटे पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के बुलाने पर पहुंचे प्रेमी की लोगों ने शुक्रवार की रात पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनिवार की सुबह उसे सीएचसी वैनी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की बाइक गौरवां गांव में एक खेत में बरामद हुई है।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी बहन के यहां चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र स्थित महदेवा गांव गया था। शुक्रवार की रात 11 बजे उसने अपने बहनोई से कहा कि उसका एक दोस्त पड़ोस के गांव में आया है। उससे मिलने जाना है। वह रात में आकर सो जाएगा। उसके कहने पर युवक का बिस्तर बाहर ही लगा दिया था। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो युवक बिस्तर पर अचेत अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने घटना के बारे में बताया। युवक की बाइक गौरवां गांव में खेत में पाई गई।
पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक को उसकी प्रेमिका ने फोन करके बुलाया। वह प्रेमिका से पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह जान बचाकर बहन के घर पहुंचा। जांच में पता चला है कि युवक की प्रेमिका पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उसकी शादी कुछ माह पहले हुई है। शादी के बाद वह मायके आई और अपने रिश्तेदारी में गई थी। वहां शुक्रवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम शामिल हुई। वहीं से उसने अपने प्रेमी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। सीओ सदर आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला आशनाई का है।